Sunday, September 8, 2024

Hockey: एफआईएच की रैंकिंग में भारतीय पुरुष टीम टॉप 3 में पहुंची टीम, महिला टीम को भी हुआ फायदा

India News ( इंडिया न्यूज),Hockey: सोमवार (18 सितंबर) को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने नवीनतम विश्व रैंकिंग जारी की। जिसमेंं भारतीय टीम को फायदा हुआ और एक साल से अधिक समय के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रही है। भारतीय टीम पिछले महीने चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में अजेय रही थी। भारत ने सात में से छह मैच जीते थे, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। भारत  कोे 2771 अंक हैं। वहीं 2745 अंकों के साथ इंग्लैंड चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड की टीम फाइनल में नीदरलैंड से 1-2 से हार गई थी और यूरो हॉकी खिताब जीतने से चूक गई थी।

फाइनल में अपनी मजबूत स्थिति के बावजूद, टूर्नामेंट में पहले बेल्जियम के खिलाफ हार और फाइनल में हार के साथ-साथ भारत की लगातार जीत के कारण इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक गया।

पहले स्थान पर कौन सी टीम है ?

नीदरलैंड ने यूरो हॉकी चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए अपने खिताब की रक्षा की और चैंपियन बनने के साथ ही शीर्ष स्थान पर अपनी जगह और मजबूत कर ली। नीदरलैंड के पास 3113 अंक हैं। यह टीम इस साल एफआईएच हॉकी प्रो लीग खिताब और 2023 एफआईएच हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक हासिल कर चुकी है।

जर्मनी 2689 अंक के साथ पांचवें स्थान पर

नीदरलैंड्स के प्रभुत्व ने उन्हें दूसरे स्थान पर मौजूद बेल्जियम पर अच्छी बढ़त दिला दी है। बेल्जियम के पास 2989 अंक हैं। जर्मनी 2689 अंक के साथ पांचवें और ऑस्ट्रेलिया 2544 अंक के साथ छठे स्थान पर है। अर्जेंटीना एक स्थान ऊपर चढ़कर 2350 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गया है। वहीं, स्पेन की टीम 2347 अंक के साथ आठवें स्थान पर हैं।

महिलाओं में भी नीदरलैंड की टीम टॉप पर 

  • महिलाओं की रैंकिंग में भी नीदरलैंड (3422) अंक के साथ शीर्ष स्थान पर है।
  • ऑस्ट्रेलिया (2818) अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
  •  अर्जेंटीना (2767)अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
  •  बेल्जियम (2609) अंक के साथ का चौथे स्थान पर है।
  • जर्मनी (2574) अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
  • भारतीय महिला टीम 2325 अंक के साथ सातवें स्थान पर है
  • स्पेन 2173 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
  • न्यूजीलैंड (2001)अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
  • जापान (1900) अंक के साथ नौवें स्थान पर है।
  • चीन (1894) अंक के साथ 11वें स्थान पर है
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...