Sunday, September 24, 2023

फुटबॉल के लीजेंड लियोनल मेसी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को दिया अनमोल तोहफा

(नई दिल्ली): फुटबॉल के लीजेंड लियोनल मेसी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की है। मेसी की टीम अर्जेंटीना ने 2022 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। मेसी ने इस वर्ल्ड कप में सात गोल किए हैं। यह मेसी का पहला बार वर्ल्ड कप का खिताब है।

जीवा मेसी की हस्ताक्षर को देख रही

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टग्राम पर जीवा धोनी की जर्सी पहनी हुई फोटो शेयर की है। इस जर्सी पर मेसी के हस्ताक्षर हैं। जीवा मेसी की हस्ताक्षर को देख रही हैं। साक्षी ने इसका कैप्शन देते हुए लिखा है- जैसा पिता वैसी बेटी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये मेसी ने उन्हें भेजी है या मुलाकात के दौरान दी।

वह अपनी स्कूली टीम के गोलकीपर थे

धोनी का फुटबॉल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह फुटबॉल के बड़े फैन हैं और वह खुद भी फुटबॉलर रह चुके हैं। क्रिकेट में आने से पहले उनका पहला प्रेम फुटबॉल ही था और वह अपनी स्कूली टीम के गोलकीपर थे। धोनी जब टीम इंडिया के कप्तान थे, तब वह टीम प्रैक्टिस में फुटबॉल को हमेशा शामिल करते थे। इसके अलावा कई बार मौका मिलने पर वह फुटबॉल खेलते भी नजर आ जाते हैं।

वह 16 गोल करने में सफल हुए

मेसी को दूसरी बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला। हालांकि, गोल्डन बूट फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे को मिला, जिन्होंने टूनार्मेंट में 8 गोल किए। फाइनल में मेसी ने 2 गोल किए। वे अब तक वर्ल्ड कप में 26 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 16 गोल करने में सफल हुए हैं। इनमें 12 फील्ड गोल हैं और 4 गोल पेनाल्टी से किए हैं।

उन्होंने 2006 में अर्जेंटीना के लिए एक गोल किया। 2010 में अपने दूसरे वर्ल्ड कप में वह एक भी गोल करने में सफल नहीं हुए थे। 2014 में उन्होंने 4 गोल किए थे। 2018 में उन्होंने 1 गोल किया। अपने पांचवें वर्ल्ड कप में उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 7 गोल किए।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 400 रनों का बड़ा लक्ष्य

India News(इंडिया न्यूज), India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 277 रन का लक्ष्य

India News (इंडिया न्यूज़), IND vs AUS: भारत और...