Sunday, September 24, 2023

FIFA WORLD CUP 2022:मोरक्को की टीम ने रचा इतिहास,सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बनी,रोनाल्डो और पुर्तगाल का सपना टूटा

FIFA WORLD CUP 2022:फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे क्वार्टर-फाइनल में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ मोरक्को की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मोरक्को की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।

 

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बनी मोरक्को

मोरक्को की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकन देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अभियान यहीं समाप्त हो गया। रोनाल्डो मैच के बाद रोते हुए दिखे और स्टेडियम से बाहर गए।

 

पुर्तगाल की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हारी

मोरक्को से पहले अफ्रीका की तीन टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन तीनों को हार का सामना करना पड़ा था। 1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 में घाना क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। वहीं, पुर्तगाल की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हारी है। इससे पहले दो बार टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। 1966 में डीपीआर कोरिया को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने 5-3 से और 2006 में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था।

रोनाल्डो का यह पांचवां वर्ल्ड कप

रोनाल्डो का यह पांचवां वर्ल्ड कप था। हालांकि, उन्होंने सभी वर्ल्ड कप मिलाकर कुल आठ नॉकआउट मुकाबले खेले हैं और किसी में भी गोल करने में कामयाब नहीं रहे हैं। इसमें तीसरे स्थान के लिए मैच भी शामिल है। सभी पांच वर्ल्ड कप मिलाकर रोनाल्डो ने नॉकआउट स्टेज में मैदान पर 570 मिनट बिताए हैं और कोई गोल नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने 27 शॉट अटेम्प्ट भी किए।

वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी है रोनाल्डो

ऐसा माना जा रहा है कि यह रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप है। इसके बाद वह नहीं खेलेंगे। ऐसे में वर्ल्ड कप में कथित आखिरी मैच में रोनाल्डो ने एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की। उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रोनाल्डो का 196वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने कुवैत के बदेर अल मुतावा के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले ग्रुप स्टेज के पहले मैच में रोनाल्डो ने एक गोल भी दागा था। वह वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी हैं।

पुर्तगाल स्टार्टिंग लाइन अप: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर), डियोगो डालोट, पेपे, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, बर्नार्डो सिल्वा, रूबेन नेवेस, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ फेलिक्स, गोंजालो रामोस।

मोरक्को स्टार्टिंग लाइन अप: यासीन बूनो, अशरफ हकीमी, रोमेन साईस,  जवाद अल यामिक, यह्या अतिअत-अल्लाह, सोफियान अमराबत, अज्जेदीन औनाही, सलीम अमला, हकीम जियेच,  सोफियान बौफाल, यूसुफ एन नेसरी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 400 रनों का बड़ा लक्ष्य

India News(इंडिया न्यूज), India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 277 रन का लक्ष्य

India News (इंडिया न्यूज़), IND vs AUS: भारत और...