Sunday, September 8, 2024

Wimbledon 2023: कार्लोस अल्कराज ने रचा इतिहास, जोकोविच को फाइनल में हराया

India News,(इंडिया न्यूज), Wimbledon 2023: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने विंबलड़न(Wimbledon 2023) के फाइनल मुकाबले में जोकोविच को हरा कर एक नया इतिहास रच दिया है। बता दें कि, पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-1, 6-7(6), 1-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। सबसे खास बात बताएं तो एतिहासिक जीत के बाद विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बन गए है 20 साल के अल्काराज विंबलड। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है।

जानिए कार्लोस अल्कराज का खिताबी रिकॉर्ड (Wimbledon 2023)

वहीं आपको ये भी बता दें कि, यह अल्काराज का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। 2017 के बाद विंबलडन को नया चैंपियन मिला है। 2018, 2019, 2021 और 2022 में जोकोविच ने ही यह खिताब जीता था। वहीं, 2020 में कोरोना की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं हो सका था। 2017 में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर चैंपियन बने थे। इससे पहले शनिवार को चेक गणराज्य की 24 वर्षीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओंस जेब्यूर को 6-4, 6-4 से हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीता था।

तीसरी बार सामने आए जोकोविच और अल्काराज 

बता दें कि, जोकोविच और अल्काराज अब तक तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं। एक में जोकोविच और दो में अल्काराज को जीत मिली है। इस फाइनल से पहले दोनों इसी साल पेरिस में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भिड़े थे। तब क्ले कोर्ट पर जोकोविच ने स्पैनिश खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया था। उस मैच में अल्काराज चोटिल हो गए थे और उसके बावजूद पूरा मैच खेला था। वहीं, 2022 एटीपी मास्टर्स 1000 मैड्रिड में अल्काराज ने जोकोविच को 6-7, 7-5, 7-6 से शिकस्त दी थी।

जोकोविच जीतेते तो बनाते ये रिकॉर्ड

वहीं आपको बता दें कि, अगर जोकोविच ये फाइनल में जीतते तो यह उनका 24वां ग्रैंड स्लैम होता और वह महिला-पुरुष मिलाकर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मार्ग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। साथ ही यह जोकोविच का कुल मिलाकर आठवां और लगातार पांचवां विंबलडन खिताब होता। इन दोनों मामलों में वह फेडरर की बराबरी कर लेते। हालांकि, इनमें से कुछ नहीं हो सका।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...