Tuesday, September 17, 2024

Sania Mirza: करियर का आखिरी मैच खेलने के बाद भावुक हुईं सानिया, फाइनल में मिली हार

Sania Mirza: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार हमवतन रोहन बोपन्ना ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में जीत दर्ज नहीं कर सके। ऐसे में सानिया का अपने ग्रैंड स्लैम करियर का अंत खिताब के साथ करने का सपना पूरा नहीं हो सका। बता दें कि उन्होंने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब अपने हासिल किए हैं।

हार के बाद सानिया हुईं भावुक

जानकारी दे दें कि सानिया और बोपन्ना की जोड़ी मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में हुए फाइनल में लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की ब्राजीलियाई जोड़ी से 6-7 (2) 2-6 से हार गई। फाइनल में हार का सामना करने के बाद सानिया की आंखों से आंसू छलक गए। सानिया ने जानकारी दी है कि फरवरी में दुबई में होने वाला डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट उनके करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा।

‘सानिया ने युवाओं खेल के प्रति किया प्रेरित’

इस हार के बाद रोहन बोपन्ना ने सानिया को उनके शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस दौरान सानिया अपने आंसू नहीं रोक पाईं।  बोपन्ना ने सानिया के लिए कहा कि उन्होंने देश के ढेरों युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया है। जब बोपन्ना उनकी तारीफ कर रहे थे, उसी दौरान सानिया भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

सानिया ने सबको कहा शुक्रिया

सानिया ने खुद को संभालने के बाद माइक पकड़ा और सभी को शुक्रिया कहा। उन्होंने विजेता जोड़ी को बधाई भी दी। इसके बाद सानिया ने कहा, ‘मेरा प्रोफेशनल करियर मेलबर्न से ही 2005 में शुरू हुआ था। ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कहने के लिए इससे अच्छी जगह हो ही नहीं सकती थी। माफी चाहूंगी (रोते हुए)’

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर क्रिकेटर्स ने सभी को दी शुभकामनाएं, अलग-अलग अंदाज में पोस्ट किए शेयर

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...