Saturday, October 26, 2024

PNC Championship चोट के 10 महीने बाद वापसी करने जा रहा है यह दिग्गज गोल्फर

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

PNC Championship : विश्व के दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर से वापसी करने जा रहे हैं। इस साल फरवरी में एक कार दुर्घटना में टाइगर बुरी तरह घायल हो गए थे। जिससे ठीक होते हुए उन्हें 10 महीने का समय लग गया।

लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं और अगले हफ्ते पीएनसी चैंपियनशिप में अपने बेटे के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वहीं कार दुर्घटना के बाद यह उनका पहला टूनार्मेंट है। इस पीएनएसी चैंपियनशिप में खिलाड़ी परिवार के सदस्यों के साथ उतरते हैं। पिछली बार टाइगर अपने बेटे के साथ उतरे थे। और सातवें स्थान पर रहे थे।

23 फरवरी को हुए थे कार दुर्घटना का शिकार (PNC Championship)

इसी साल फरवरी में कार दुर्घटना के बाद टाइगर को पांव में काफी चोट लग गई थी। और उनके पांव की उंगुलियों से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उन्हें यह डर लगने लगा था कि कहीं उनका पांव काटना न पड़ जाए। वहीं उन्होंने हाल ही में एक वीडियो भी साझा किया था। जिसमें वह पांव पर पट्टी बांधकर शॉट लगाते नजर आ रहे थे।

ये हैं टाइगर की मुख्य उपलब्धियां (PNC Championship)

वुड्स ने 14 प्रमुख पेशेवर गोल्फ प्रतियोगिताएं जीती हैं। ऐसे करने वाले वे विश्व के दुसरे खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वे 82 पीजीए टूर प्रतियोगिताएं भी जीत चुके हैं। वे ग्रैंड स्लैम प्राप्त करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वुड्स ने ग्रैंड स्लैम तीन बार हासिल किया है। वुड्स ने 16 विश्व गोल्फ चैंपियनशिप जीती हैं।

Also Read : Vijay Hazare Trophy में चला ऋतुराज गायकवाड़ का जादू 4 दिन में जड़ा तीसरा शतक

Also Read : Top 5 Indian Batsman in South Africa साउथ अफ्रीका में रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

Also Read : Allan Donald Statement भारत को बताया टेस्ट में बेस्ट

Connect With Us : Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...