Tuesday, September 17, 2024

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का नाम रौशन करने वाली निशानेबाज मनु भाकर इन दिनों देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मनु स्कूली बच्चों के साथ ‘काला चश्मा’ गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल, वेलम्माल नेक्सस ग्रुप ने मनु भाकर के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली इस 22 वर्षीय शूटर ने अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि, मनु भाकर के डांस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वह वायरल हो गया। इस वीडियो में पहले तो मनु अपने पास डांस कर रही एक लड़की के मूव्स देखकर हैरान रह जाती हैं। उसके बाद वह खुद भी साथी लड़कियों के साथ डांस करने लगती हैं। वहीं उनके फैन्स को उनका यह नया अवतार खूब पसंद आ रहा है। इसी कार्यक्रम में मनु भाकर ने ‘देखा तेनु पहली-पहली बार वे’ गाना भी गाया। जिससे लोग उनके इस हुनर ​​के दीवाने हो गए हैं।समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान मनु भाकर ने खुलासा किया कि उन्हें डांस करना पसंद है और वह भविष्य में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग जारी रखना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने घुड़सवारी और डांस को भी अपना शौक बताया।

पेरिस में रचा था इतिहास

गौरतलब है कि, मनु भाकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक ही ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उसके बाद फिर मिश्रित टीम पिस्टल प्रतियोगिता में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पर भी निशाना साधा। मनु 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी पदक के काफी करीब पहुंची थीं, लेकिन अंत में उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...

गोलकीपर PR Sreejesh को मिला बड़ा सम्मान, ओलपिंक में किया शानदार प्रदर्शन

India News (इंडिया न्यूज), PR Sreejesh Jersey: हॉकी इंडिया ने...