Thursday, September 19, 2024

National Sports Awards 2023: देखें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा पुरस्कार?

India News, (इंडिया न्यूज), National Sports Awards 2023: साल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस बार कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई प्रशिक्षकों और संस्थानों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश में खेलों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।

खेल रत्न पाने वाले ये खिलाड़ी समारोह में नहीं रहे मौजूद

इस साल खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अपने पुरस्कार लेने के लिए सम्मान समारोह में मौजूद नहीं थे। दोनों खिलाड़ी मलेशिया ओपन में हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है और ओलंपिक कोटा के लिहाज से अहम है। इसी वजह से देश के सभी बैडमिंटन खिलाड़ी मलेशिया में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी सम्मानित खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी है।

इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

खेल रत्न

नाम खेल
सात्विक साईराज रंकिरेड्डी बैडमिंटन
चिराग शेट्टी बैडमिंटन

 

अर्जुन पुरस्कार 2023

नाम खेल
ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी
आदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी
मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन बॉक्सिंग
आर वैशाली शतरंज
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुश अग्रवाल घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुशीला चानू हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
रितु नेगी कबड्डी
नसरीन खो-खो
पिंकी लॉन बॉल्स
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
ईशा सिंह शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार रेसलिंग
अंतिम पंघाल रेसलिंग
रोशी बिना देवी वुशु
शीतल देवी पैरा आर्चरी
अजय कुमार ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनोइंग

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 

नियमित श्रेणी

कोच खेल
ललित कुमार पहलवानी
आर. बी. रमेश शतरंज
महावीर प्रसाद सैनी पैरा एथलेटिक्स
शिवेंद्र सिंह हॉकी
गणेश प्रभाकर देवरुखकर मल्लखंब

 

लाइफटाइम श्रेणी

कोच का नाम खेल
जसकिरत सिंह ग्रेवाल गोल्फ
भास्करन ई कबड्डी
जयंत कुमार पुषिलाल टेबल टेनिस

 

ध्यानचंद पुरस्कार 2023

खिलाड़ी खेल
मंजुषा कंवर बैडमिंटन
विनीत कुमार शर्मा हॉकी
कविता सेल्वराज कबड्डी

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी

विश्वविद्यालय का नाम कुल विजेता विश्वविद्यालय
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर विजेता
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब उपविजेता
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र तीसरा स्थान
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...