Sunday, September 8, 2024

IOA Elections: भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव में पहली पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की सख्या होगी ज्यादा ,पीवी सिंधु समेत 38 महिलाएं बनीं वोटर

भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव 10 दिसंबर को होनो वाला है। चुनाव में ऐसा पहली बार होगा जब पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या वोट डालने में ज्यादा होगी। आईओए के चुनाव में इस बार पांच ओलंपिक पदक विजेताओं पीवी सिंधु, गगन नारंग, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक और एमएम सोमाया समेत 77 लोगों को वोटिंग का अधिकार मिला है। इनमें 37 वोट पुरुषों के हैं, जबकि 38 वोट महिलाओं के हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा अध्यक्ष पद के सबसे बड़े दावेदार 

रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा की ओर से जारी की गई मतदाता सूची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को वोटिंग का अधिकार मिला है। हिमंता बिस्वा सरमा को तो अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार भी बताया जा रहा है।

विशिष्ट खिलाडिय़ों के रूप में शामिल है यह 8 सदस्य

मतदाता सूची में विशिष्ट खिलाडिय़ों के रूप में शामिल किए गए 8 सदस्य योगेश्वर दत्त, अखिल कुमार, रोहित राजपाल, एमएम सोमाया, पीटी ऊषा, सुमा शिरूर, अपर्णा पोपट, डोला बनर्जी के अलावा एथलेटिक कमीशन के सदस्य गगन नारंग और पीवी सिंधु शामिल किए गए हैं।

इनके अलावा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा, कुश्ती संघ से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, टेनिस से भाजपा नेता अनिल जैन, एनआरएआई से भाजपा के एक शीर्ष नेता के बेहद करीबी अजय पटेल, पूर्व विदेश राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी और भाजपा विधायक शूटर श्रेयषी सिंह की मां पुतुल कुमारी, हैंडबाल से हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला, साइकलिंग से अकाली नेता परमिंदर सिंह ढींढसा, फुटबाल से भाजपा नेता और पूर्व गोलकीपर कल्याणा चौबे आईओए के चुनाव में मतदान करेंगे।

कुश्ती संघ ने साक्षी मलिक को चुना है अपना महिला मतदाता

कुश्ती संघ ने साक्षी मलिक को अपना महिला मतदाता चुना है। स्क्वैश से भी पूर्व खिलाड़ी भुवनेश्वरी कुमारी मतदाता हैं। एथलेटिक फेडरेेशन से ओलंपियन आदिल सुमारीवाला, विंटर ओलंपियन शिवा केशवन लूज से मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। कुल 77 लोगों की मतदाता सूची बनी है, जिसमें ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल 33 खेल संघों के दो प्रतिनिधि (एक पुरुष और एक महिला) शामिल हैं, जबकि एक वोटर आईओसी में देश की प्रतिनिधि नीता अंबानी शामिल हैं।

मतदाता सूची में नियमों के खिलाफ जाकर लोग मतदाता सूची में शामिल 

हैंडबाल संघ के आनंदेश्वर पांडेय ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नियमों के खिलाफ जाकर लोग मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जिस हैंडबाल संघ के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं उसे अंतरराष्ट्रीय और एशियाई संघ से मान्यता प्राप्त नहीं है। फिर हैंडबाल संघ खेल मंत्रालय से प्रतिबंधित भी चल रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...