Thursday, September 19, 2024

IND Won 4 Test Outside Asia भारत ने 2018 के बाद एक साल में एशिया के बाहर 4 टेस्ट जीते

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
IND Won 4 Test Outside Asia :
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने दूसरी बार एक कैलेंडर वर्ष में एशिया के बाहर 4 से अधिक टेस्ट जीते हैं।

इस साल से पहले 2018 में भी भारत ने यह कारनामा किया था। इस रिकॉर्ड से जुड़ी अहम बात यह है कि दोनों बार विराट कोहली ही भारतीय टीम के कप्तान थे। हां ब्रिस्बेन टेस्ट में अजिंक्या रहाणे ने टीम का नेतृत्व किया था।

ब्रिस्बेन टेस्ट इस साल जीता गया एक बड़ा ऐतिहासिक टेस्ट मैच था। क्योंकि ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की तरफ से कोई बड़ा खिलाड़ी मैदान में नहीं उतरा था। उसके बावजूद भी भारतीय टीम ने उस टेस्ट में जीत हासिल की।

2018 में भी भारत ने जीते थे एशिया से बाहर 4 टेस्ट मैच IND Won 4 Test Outside Asia

भारतीय टीम ने पिछले कई सालों में बहुत रोमांचक मुकाबलों को जीता है। भारतीय टीम ने लॉर्ड्स और ओवल में टेस्ट मैच जीता। इस साल के अंत में सेंचुरियन टेस्ट जीतकर भारत ने अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया है।

साउथ अफ्रीका सेंचुरियन में 7 साल बाद टेस्ट मैच हारा है। वहीं सेंचुरियन में भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट मैच जीता है। 2018 में भारतीय टीम ने नॉटिंघम, जोहान्सबर्ग, एडिलेड, मेलबर्न में टेस्ट मुकाबले जीते थे।

191 रनों पर सिमटी अफ्रीका की दूसरी पारी IND Won 4 Test Outside Asia

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर 77 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे। भारत के लिए शमी और बुमराह ने 3-3 विकेट चटके। वहीं मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन को भी दो-दो विकेट मिले। IND Won 4 Test Outside Asia

सेंचुरियन में टेस्ट जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान IND Won 4 Test Outside Asia

विराट कोहली सेंचुरियन के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं और सेंचुरियन के मैदान पर यह भारत की पहली जीत है। भारत कोहली की कप्तानी में यह लगातार तीसरा टेस्ट मैच जीता है और अफ्रीकी सरजमीं पर भारत की ये लगातार दूसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले 2018 में टीम ने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराया था।

इतिहास रचने के करीब भारत IND Won 4 Test Outside Asia

भारत की नजर अब दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत पर है। अगर भारत सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देती है तो 3 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना लेगी। IND Won 4 Test Outside Asia

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से जोहानेसबर्ग में खेला जाएगा। भारत का जोहानेसबर्ग में भी अच्छा रिकार्ड है और यहां खेले गए पिछले टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी। अगर भारत सीरीज का दूसरा टेस्ट जीतती है तो अफ्रीकी धरती पर भारत की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी।

174 पर सिमटी थी भारत की दूसरी पारी IND Won 4 Test Outside Asia

भारत ने दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया और मात्र 174 रनों पर पूरी टीम आलआउट हो गई। जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 23 रन और मयंक अग्रवाल ने सिर्फ 4 रन बनाए।

इनके अलावा शार्दुल ने 10, पुजारा ने 16, कोहली ने 18, रहाणे ने 20 और पंत ने 34 रन का योगदान दिया। IND Won 4 Test Outside Asia

भारत की दूसरी पारी में रिषभ पंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इनके अलावा आर अश्विन ने 14, शमी 1 और बुमराह ने 7 रन बनाए। सिराज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से रबाडा और डेब्यूटंट मार्को यान्सिन ने 4-4 विकेट झटके जबकि एन्गीडी को 2 सफलताएं मिली।

Read More : IND Won Most Test Match in 2021 भारत ने 2021 में जीते सबसे ज्यादा 8 टेस्ट मैच

Read More : Indian Team Best in Abroad गाबा से सेंचुरियन तक टीम इंडिया ने की बल्ले-बल्ले, बस आईसीसी ट्रॉफी में रहा हाथ तंग

Read More : Women IPL 2022 Big Breaking महिला आईपीएल को लेकर बीसीसीआई अधिकारियों का बड़ा बयान

Read More : IND beat BAN by 103 Runs in Semi Final: सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 103 रनों से हराया, फाइनल में श्रीलंका से होगा सामना

Read More: IND vs SA 1st Test Result भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराया, सीरीज पर बनाई 1-0 की बढ़त

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Harpreet Singh
Harpreet Singh
Content Writer And Sub editor @indianews. Good Command on Sports Articles. Master's in Journalism. Theatre Artist. Writing is My Passion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...