Thursday, September 19, 2024

जूडो में तूलिका मान ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में जूडो में सुशीला देवी के सिल्वर मेडल के बाद भारत की युवा जूडोका तूलिका मान ने भी पहली बार सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। तूलिका ने 78 किलो से ज्यादा के ग्रुप के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने हराया।

बढ़त के बाद हारी फाइनल मुकाबला

23 वर्षीया तूलिका ने CWG 2022 फाइनल में स्कॉटिश जूडोका पर काफी देर तक 1-0 की बढ़त बनाते हुए आगे चल रही थीं। इस दौरान उन्हें दो बार येलो कार्ड दिया गया। जिसकी वजह से उन्हें अटैक करना जरूरी था। स्कॉटलैंड की अनुभवी खिलाड़ी ने इसका फायदा उठाते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया और उन्होंने इप्पन (सबसे ऊंचा स्कोर) हासिल कर लिया। इसके साथ ही मुकाबला वहीं पर खत्म हो गया।

पीएम मोदी ने ट्वीट पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तूलिका की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि “बर्मिंघम खेलों में चमकी तुलिका मान! जूडो में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। यह पदक उनके विशिष्ट खेल करियर में एक और सम्मान है। उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

CWG 2022

ये भी पढ़ें: पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य पदक, एथलेटिक्स में भारत को दिलाया पहला मेडल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...