(नई दिल्ली): कतर में रविवार को गोल का तूफान आया। जी हां, यह तूफान फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सबसे तेज गोल दाग दिया गया है। क्रोएशिया और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही कनाडा को क्रोएशिया से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कनाडा के फुटबॉलर का सिर्फ एक गोल इतिहास रच गया।
𝐀𝐈𝐑-𝐏𝐇𝐎𝐍𝐒𝐎 𝐃𝐀𝐕𝐈𝐄𝐒
Watch @AlphonsoDavies script history by scoring
's first-ever #FIFAWorldCup goal
#Qatar2022 #CROCAN #WorldsGreatestShow #FIFAWConJioCinema #FIFAWConSports18 pic.twitter.com/lx4RhalAeC
— JioCinema (@JioCinema) November 27, 2022
मैच के दूसरे मिनट में इस खिलाडी ने दागा ऐसा गोल
कनाडा के फुटबॉलर अल्फोंसो डेविस ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। डेविस को टीम के साथी तजोन बुकानन ने दाहिने किनारे से क्रॉस पास दिया जिसे उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ सिर पर लिया और तूफान की गति से हेडर मार नेट को चीर डाला।
Fastest goal of the cup #WeCan #AlphonsoDavies
pic.twitter.com/zAMb03QAG7
— Monique (@niqie531) November 27, 2022
ये गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर इसे रोकने की कोशिश भी कर पाता, इससे पहले ही गेंद नेट से जा टकराई। कतर वर्ल्ड कप 2022 के सबसे तेज गोल को देख क्रोएशिया का गोलकीपर भी दंग रह गया। डेविस ने हेडर से महज 68 सेकंड में गोल कर इतिहास रचा। यह कनाडा का विश्व कप में पहला गोल भी था।
डेविस के गोल ने नीदरलैंड के कोडी गक्पो को छोड़ पीछे
डेविस के गोल ने नीदरलैंड के कोडी गक्पो को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने मैच शुरू होने के छठे मिनट में इक्वाडोर के खिलाफ टीम के 1-1 से ड्रॉ में गोल किया था। इससे पहले क्लिंट डेम्पसी ने 2014 में घाना के खिलाफ 29 सेकंड के बाद गोल किया था। अब 68 सेकंड के बाद कनाडा का गोल विश्व कप में ग्रुप चरण के मैच में सबसे तेज गोल है।
Led Canada to their first men's World Cup
Scored their first ever World Cup goal
Fastest goal of the tournament
Alphonso Davies gave everything
#Qatar2022 #FIFAWorldCup pic.twitter.com/jqi9NJtysl
— FIFA WORLD CUP QATAR 2022 (@Ice_kid_237) November 27, 2022
अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड
जर्मनी के स्ट्राइकर लुकास पोडॉल्स्की के पास अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 2013 में इक्वाडोर के खिलाफ किक-ऑफ के बाद महज छह सेकंड के अंदर गोल दागा था।
SECONDS
That's all it took for @AlphonsoDavies to score
's first-ever #FIFAWorldCup goal
#WorldsGreatestShow #FIFAWorldCupQatar2022 #FIFAWConJioCinema #FIFAWConSports18 pic.twitter.com/vHbMtwuh86
— JioCinema (@JioCinema) November 27, 2022