Sunday, September 8, 2024

Padma Awards 2022 नीरज चोपड़ा सहित पदमश्री पाने वालों में हरियाणा की चार हस्तियां

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Padma Awards 2022: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई 128 हस्तियों की सूची में नीरज चोपड़ा सहित पदमश्री पुरस्कार पाने वाली चार हस्तियां हरियाणा से हैं।

खेल के क्षेत्र में प्रदेश से एकमात्र नीरज चोपड़ा हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। मंगलवार को ही नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल देने की घोषणा हुई थी।

ये हैं पदमश्री पुरस्कार पाने वाली प्रदेश की अन्य तीन हस्तियां (Padma Awards 2022)

हरियाणा से सोशल वर्क के क्षेत्र में प्रोफेसर ओम प्रकाश गांधी को भी पदमश्री पुरस्कार मिलेगा। नारी शिक्षा के लिए समर्पित यमुनानगर के ओम प्रकाश गांधी का इस क्षेत्र बेहतर योगदान रहा है। पदमश्री अवार्ड हासिल करने वाली प्रदेश की तीसरी हस्ती साइंस एंड इंजीनियरिंग के क्षेत्र से मोती लाल मदन हैं। उन्हें भी उनके बेहतर काम के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनके अलावा यह पुरस्कार हासिल करने वाली प्रदेश की चौथी हस्ती साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में राघवेंद्र तंवर हैं। उन्हें भी इस क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए पदमश्री दिया जाएगा।

देवेंद्र झांझरिया को मिलेगा पद्म भूषण (Padma Awards 2022)

Padma Awards 2022
देवेंद्र झांझरिया

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले देवेंद्र झांझरिया को पद्म भूषण मिलेगा। उनके टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले तीन अन्य खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया। इनमें गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रमोद भगत, निशानेबाजी में गोल्ड व कांस्य पदक जीतने वाली अवनी लेखरा शामिल हैं।

Padma Awards 2022

Also Read : Gautam Gambhir Corona Positive गौतम गंभीर हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...