Friday, October 25, 2024

Delhi Team Announce For National Kabaddi Championship 2022 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए दिल्ली की टीम घोषित

Delhi Team Announce For National Kabaddi Championship 2022

श्रीकृष्ण शर्मा, नई दिल्ली : बालिका वर्ग की सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप हरियाणा के चरखी दादरी में दस मार्च से शुरू होगी। दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने यह भी बताया कि रितु की कप्तानी में दिल्ली की टीम मैदान पर उतरेगी। इसमें शानदार प्रदर्शन हो इसके लिए दिल्ली की तैयारी भी अच्छी मानी जा रही है। इस बालिका वर्ग की नेशनल चैंपियनशिप का यह अढसठवां संस्करण होगा।

जहां दिल्ली की टीम के साथ सत्यवन्ती एक कोच के रूप में मौजूद रहेंगी। वही सुरेश कुमार को दिल्ली की इस बालिका टीम का मैनेजर बनाया गया है। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के महासचिव सुरेंदर सिंह के अनुसार टीम में बारह खिलाडियों का दिल्ली की टीम में चुनौती पेश करने के लिए चयन किया गया है।

चैंपियनशिप में 28 राज्यों की कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी

दिल्ली राज्य कबड्डी संघ ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए टीम में रितु के नेतृत्व में तनु, भावना यादव, सोनिया, अंजलि, साक्षी, अंजली ,काजल, निकिता कुमारी, हिमांशी,नैन्सी शर्मा और हिमांशी को शामिल किया है। दिल्ली की इस बालिका कबड्डी टीम से बहुत उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि इस नेशनल चैंपियनशिप में करीब अठाईस राज्यों की कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी। इस चैंपियनशिप की खिलाडी बडी ही उत्सुकता से प्रतीक्षा भी कर रही थीं।

Read More : INDw vs NZw in Womens WC 2022 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक

Read More : AUSW Win there 2nd WC match Against PAKW आस्ट्रेलिया महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से हराया

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Harpreet Singh
Harpreet Singh
Content Writer And Sub editor @indianews. Good Command on Sports Articles. Master's in Journalism. Theatre Artist. Writing is My Passion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...