Thursday, September 19, 2024

IPL 2022 14th Match KKR Won: कोलकाता ने मुंबई को 5 विकेट से हराया, पैट कमिंस ने खेली धुआंधार पारी

IPL 2022 14th Match KKR Won

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
IPL 2022 14th Match KKR Won: आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का आमना-सामना पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA) में खेला गया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मुंबई की टीम ने 161 रन बनाए और कोलकाता को 162 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया है।

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने 15 गेंदों में नाबाद रहते हुए 56 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और छः छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 373.33 का रहा। कोलकाता ने इस मुकाबले को 16वें ओवर में ही जीत लिया।

कमिंस ने 14 गेंदों पर जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई इंडियंस की टीम कमिंस के तूफानी बल्लेबाजी सामने नहीं टिक पाई। कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी है। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल (KL Rahul) के रिकॉर्ड की बराबरी की। राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।16वें ओवर में डेनियल सैम्स (Daniel Sams) गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में कमिंस ने 35 रन जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया।

इसके अलावा दो रन भागे और एक नो बॉल रहा। वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने भी आईपीएल करियर का पांचवां और मुंबई के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 41 गेंदों में छः चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद रहते हुए 50 रन बनाए।

कोलकाता नाइटराइडर्स को पहला झटका टाइमल मिल्स (timal mills) ने दिया। उन्होंने 5वें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को आउट किया। रहाणे पुल शॉट खेलने के प्रयास में बाउंड्री पर डैनियल सैम्स को कैच थमा बैठे। अपनी पारी में रहाणे ने 11 गेंदों में 7 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर डेनियल सैम्स ने आउट कर कोलकाता को दूसरा झटका दिया। डेनियल ने श्रेयस को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वे छह गेंदों पर दो चौके की मदद से 10 रन बना सके।

10वें ओवर में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने सैम बिलिंग्स को पवेलियन भेज कर कोलकाता तीसरा विकेट लिया। उन्हें मुरुगन ने बसिल थंपी के हाथों कैच कराया। वे 12 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 17 रन बना सके। 12वें ओवर में मुरुगन अश्विन को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने नीतीश राणा को डेनियल सैम्स के हाथों कैच आउट करवा पवेलियन भेजा। राणा 7 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए।

14वें ओवर की पहली गेंद पर टाइमल मिल्स ने आंद्रे रसेल को डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया और कोलकाता को पांचवां झटका दिया। वह पांच गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। इसके बाद क्रीज पर उतरे पैट कमिंस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 56 रन बनाए और कोलकाता को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

IPL 2022 14th Match KKR Won

रोहित शर्मा जल्दी लौटे

कप्तान रोहित शर्मा पारी के तीसरे ओवर में 3 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। रोहित को उमेश यादव ने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों कैच आउट करवा वापस भेजा। रोहित ने 12 गेंदों में 3 रन बनाए।

रोहित के जाने के बाद क्रीज पर आए ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर ब्रेविस को 8वें ओवर में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों स्टंप आउट करवा मुंबई को दूसरा झटका दिया। वह 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए।

11वें ओवर में मुंबई का तीसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। उन्हें पैट कमिंस ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वे 21 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बना सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला। उन्होंने युवा तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 83 रन की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने स्काई शॉट समेत मैच में कई बेहतरीन शॉट्स लगाए।

सूर्यकुमार आखिरी ओवर में कमिंस की गेंद पर आउट हुए। वह 52 रन बना सके। इसके बाद तिलक वर्मा ने पोलार्ड के साथ मिलकर मुंबई की पारी को 161 रन तक पहुंचाया।

मैच में आखिर में कीरोन पोलार्ड का तूफान देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव आखिरी ओवर में आउट हुए। इसके बाद पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने कमिंस के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर दो रन , पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया। पोलार्ड ने कमिंस के इस ओवर में 23 रन बटोरे। पोलार्ड पांच गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 27 गेंदों पर 38 रन की नाबाद पारी खेली।

KKR Playing XI

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती

14th Match MI Score After Power Play

MI Playing XI

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थम्पी।

Also Read : KL Rahul not happy to win match : मैच जीतने के बाद भी खुश नहीं दिखे KL राहुल

Read More : Rohit Sharma Out on 3 उमेश यादव ने मुंबई को दिया बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा का विकेट लिया

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

- Advertisement -
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shukla
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done. Sports Enthusiast by Profession

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...