Sunday, September 8, 2024

 भारत ने हॉकी में जापान को 35-1 से हराया

India News (इंडिया न्यूज़), Hockey:भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को ओमान के सलालाह में पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में  जापान पर 35-1 से शानदार जीत दर्ज की। जापान के खिलाफ रात के दूसरे गेम में मनिंदर सिंह (1′, 3′ 5, 6′, 9′, 15′, 20′, 24′, 25′, 29′), मोहम्मद राहील (3′, 4′ , 11′, 12′, 17′, 26, 26′), पवन राजभर (2′, 6′, 10′, 13′, 23′), गुरजोत सिंह (12′, 20′, 21′, 27′, 30′), सुखविंदर (4′, 8′, 16′, 22′), कैप्टन मनदीप मोर (18′, 23′, 29′), और जुगराज सिंह (15′) भारत के लिए गोल किए। जापान के लिए मैच में एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी (29′) ने किया।

 

पहले हॉफ का खेल

भारत ने जोरदार शुरुआत करते हुए पांच मिनट के भीतर सात गोल किये। मनिंदर सिंह ने पहले, तीसरे और पांचवे मिनट में गोल किया। वहीं पवन राजभर ने दूसरे और  मोहम्मद राहील ने तीसरे और चौथे मिनट में गोल किया। सुखविंदर ने चौथे मिनट में गोल कर भारत को 7-0 से भारत को आगे कर दिया।

लगातार गोल करने के सिलसिले को बढ़ाते हुए 6वें मिनट में मनिंदर सिंह और पवन राजभर 1-1 गोल दागा।  जबकि सुखविंदर 8वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 10-0 की बढ़त दिलाने में मदद की।   

जापान की रक्षापंक्ति शुरू में ही चकित रह गई उन्हे भारतीय अटैक का कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद मनिंदर सिंह 9वें  पवन राजभर 10 वें मिनट में भारत के लिए एक और गोल किया। मोहम्मद राहील 11वें और 12वें मिनट में लगातार दो बार गोल दागा। जबकि गुरजोत सिंह 12वें  पवन राजभर 13 वें और मनिंदर सिंह और जुगराज सिंह ने 15वें मिनट में गोल कर स्कोरशीट में अपना नाम जोड़ा। गोल की झड़ीयां लगाते हुए भारत को पहले हाफ में 18-0 की बढ़त मिली।

दूसरे हॉफ का खेल

दूसरे हाफ में सुखविंदर 16वें और मोहम्मद राहील 17वें मिनट में शुरुआती गोल करके भारत की बढ़त को 20-0 तक मजबूत कर दिया। भारत के कप्तान मनदीप मोर 18वें मिनट में कार्रवाई में शामिल हुए और अपनी टीम के लिए एक गोल किया क्योंकि जापान भारत के लगातार हमलों को रोकने के तरीके खोजने के लिए संघर्ष कर रहा था।

मनिंदर सिंह ने 20वें और गुरजोत सिंह ने 20वें और 21वें मिनट में ने तीन गोल किए। जबकि सुखविंदर ने 22 वें मिनट में  एक और गोल करके भारत की बढ़त को 25-0 तक बढ़ा दिया।

एक मिनट बाद, पवन राजभर और मनदीप मोर ने 23वें मिनट में गोल किए, जिसके बाद मनिंदर सिंह ने 24वें और 25वें मिनट में दो बार गोल करके जापान पर अधिक दबाव डाला। मोहम्मद राहील ने 26वें मिनट में दो गोल अपने नाम किया। गुरजोत सिंह ने 27वें मिनट में गोल किया। जिसके बाद मनिंदर सिंह और मनदीप मोर ने 29वें मिनट में गोल किया।

जापान के कप्तान मसाताका कोबोरी 29वें मिनट में मैच में अपनी टीम के लिए पहला और आखिरी गोल किया। इसके बाद गुरजोत सिंह 30वें मिनट में मैच और टीम का आखिरी गोल किया। गोल के साथ भारत ने मैच में 35-1 से बड़ी बड़त बनी ली। 

दिन में दो बड़ी जीत के साथ, भारत 12 अंकों के साथ एलीट पूल तालिका में दूसरे स्थान पर रहने में सफल रहा और सेमीफाइनल के लिए सीधी योग्यता अर्जित की। भारत अपना अगला टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...