Tuesday, September 17, 2024

Football: पूर्व फुटबॉलर प्रबीर मजूमदार का हुआ निधन

Football: पूर्व फुटबॉलर प्रबीर मजूमदार का निधन हो गया है। प्रबीर मजूमदार 77 साल के थे। पूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का गुरुवार को बीमारी की वजह से निधन हो गया।

1974 एशियाई खेलों में लिया था हिस्सा 

मजूमदार उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 1974 एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1960 और 1970 के दशक के स्टाइलिश डिफेंडर मजूमदार ने घरेलू सर्किट में ईस्ट बंगाल और ईस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संतोष ट्रॉफी में भी बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।

सबसे भरोसेमंद और सम्मानित डिफेंडरों में से एक थे प्रबीर दा-एआईएफएफ

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने प्रबीर मजूमदार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘प्रबीर दा अपने समय के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित डिफेंडरों में से एक थे। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ मजूमदार ने ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हुए कई खिताब जीते, जिनमें कलकत्ता फुटबाल लीग, आईएफए शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप, डीसीएम ट्रॉफी, बोरदोलोई ट्रॉफी और कई अन्य खिताब शामिल हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...