Thursday, September 19, 2024

FIFA Women’s World Cup Final 2023: स्पेन ने जीता फीफा विश्व कप का खिताब, इंग्लैंड को 1-0 से हराया

India News (इंडिया न्यूज़),ESP vs ENG FIFA Women’s World Cup Final 2023:  महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब स्पेन ने 1-0 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में दागा और टीम को चैंपियन बनने में मदद की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप चैंपियन बनी है। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी और अपने पहले ही फाइनल में उसने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी। हालांकि, यह इंग्लैंड का भी पहला ही विश्व कप फाइनल था।

फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बनी स्पेन

स्पेन की टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। यह स्पेन का इस टूर्नामेंट में पहला मेडल है और वह भी गोल्ड। वहीं, इंग्लैंड की टीम का भी यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले  2015 में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था।

देश के पुरुष टीम की बराबरी की 

स्पेन की महिला टीम ने फीफा विश्व कप खिताब के मामले में अपने ही देश के पुरुष टीम की बराबरी कर ली है। स्पेन की पुरुष टीम ने भी एक ही बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। उसने 2010 में ऐसा किया था। उसके 13 साल बाद महिला टीम भी अब चैंपियन बन गई है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...