Sunday, September 8, 2024

FIFA World Cup: पहले एक्स्ट्रा टाइम में स्टार फुटबॉलर नेमार ने हैरान कर देने वाला गोल दागा, देखे वीडियो

(नई  दिल्ली): फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। शुक्रवार को क्रोएशिया और ब्राजील के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में फुल टाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन पहले एक्स्ट्रा टाइम में स्टार फुटबॉलर नेमार ने ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। ये नजारा 105 वें मिनट में देखने को मिला। क्रोएशिया के फुटबॉलर गेंद को रोकने के लिए फील्डिंग जमाए खड़े थे।

नेमार को लुकास से मिला पास

इतने में नेमार बॉल को पैरों में घुमाते हुए आगे बढ़े। उन्होंने शानदार पास दिया और फिर तेजी से आगे चले गए। उन्हें पूरा यकीन था कि जैसे ही बॉल उनके पैरों में आएगी वे गोल दाग देंगे, हुआ भी यही जैसे ही नेमार को लुकास से पास मिला, वह क्रोएशिया के फुटबॉलर्स को छकाते हुए इतनी तेजी से आगे बढ़े कि उन्हें रोकना मुश्किल हो गया।

 

गोलकीपर की भी उड़ने लगीं सांसें

क्रोएशिया के गोलकीपर की भी सांसें उड़ने लगीं, वह तेजी से आगे आया लेकिन नेमार को जैसे ही मौका मिला उन्होंने गोलपोस्ट के नेट में ऐसा तूफानी गोल जड़ा कि बॉल हवा को चीरती चली गई।

नेमार का ये हैरतअंगेज गोल देख कतर का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। हालांकि इसके बाद क्रोएशिया के फुटबॉलर ब्रूनो पेटकोविक ने 116वें मिनट में ही गोल दाग इस लीड को 1-1 से बराबर कर दिया।

दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों ने नेमार की कि तारीफ

नेमार के इस शानदार गोल से सोशल मीडिया गदगद हो उठा। दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों ने नेमार के इस गोल की तारीफ की है। इसके बाद ट्विटर पर WHAT A GOAL ट्रेंड करने लग गया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...