Sunday, October 27, 2024

FIFA WORLD CUP 2022:तीसरे क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराया, युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने किए दो गोल 

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया। गत चैंपियन ने आसानी से इस मैच को जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उसके लिए युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल (74वें और 90+1वें मिनट) किए। वहीं, अनुभवी ओलिवर जिरूड ने 44वें मिनट में गोल कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा 52 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूर्व दिग्गज थिएरी हेनरी को पीछे छोड़ा।

 

फ्रांस ने नौवीं बार विश्वकप के अंतिम आठ में बनाई जगह

फ्रांस ने कुल नौवीं बार विश्वकप के अंतिम आठ में जगह बनाई है। इसके साथ ही फ्रांस ने 1982 के विश्वकप में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पोलैंड से मिली 2-3 की हार का हिसाब 40 वर्ष बाद चुकता कर लिया। पोलैंड की ओर से एकमात्र गोल इंजरी टाइम में मिली पेनाल्टी पर कप्तान रॉबर्ट लेवांडोवस्की (90+9वें मिनट) ने किया।
एम्बाप्पे ने किया कमाल का प्रर्दशन

फ्रांस की ओर से हुए तीनों गोल करने में एम्बाप्पे की भूमिका रही। पहला हाफ समाप्त होने से से एक मिनट पहले जिरूड ने एम्बाप्पे के पास पर गोल किया। 74वें मिनट में जिरूड ने गेंद उस्मान डेम्बेले की ओर भेजी। डेम्बेले ने एम्बाप्पे की तरफ सरका दी। 23 वर्षीय स्टार स्ट्राइकर एम्बाप्पे ने बिना गलती किए बाएं कॉर्नर से गोल कर फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। मैच समाप्ति की ओर बढ़ रहा था। इंजरी टाइम शुरू हो गया। एम्बाप्पे ने थुरम के पास पर ऊपरी दाएं कोने में दाएं पैर से प्रहार करते हुए गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

 

24 वर्ष पूरी करने से पहले विश्वकप में नौ गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं एम्बाप्पे 

एम्बाप्पे इस विश्वकप के चार मैचों में अब तक पांच गोल कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने 2018 में अपने पहले विश्वकप के सात मैचों में चार गोल किए थे। एम्बाप्पे 24 वर्ष पूरी करने से पहले विश्वकप में नौ गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह लियोनल मेसी के साथ विश्वकप में नौ गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।

दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

फ्रांस: लोरिस, कौंडे, वाराणे, उपामेकानो, थियो हर्नांडेज़, तौउमेनी, रैबियोट, डेम्बेले, ग्रीज़मैन, एमबीप्पे, गिरौद;
पोलैंड: स्ज़्ज़ेस्नी, बेरेज़िन्स्की, ग्लिक, किवोर, कैश, सेबेस्टियन सिजमेंस्की, क्रिचोविआक, फ्रेंकोव्स्की, ज़िलिंस्की, कामिंस्की, लेवांडोव्स्की

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...