Tuesday, September 17, 2024

Vinod Kambli: विनोद कांबली ने नशे में वाइफ पर फेंका कुकिंग पैन, FIR दर्ज

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनपर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसे लकेर विनोद कांबली की पत्नी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कर दी है।

नशे में पत्नी को दी गालियां

एंड्रिया हेविट ने आरोप लगाया है कि विनोद कांबली ने नशे में उनके ऊपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसके कारण उनके सिर में चोट आ गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की है जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा के फ्लैट में पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी पत्नी को गालियां भी दीं।

एंड्रिया ने अस्पताल में कराया इलाज

इसके बाद विनोद कांबली दौड़ते हुए किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर अपनी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के वहां पहुंचने से पहले विनोद कांबली की पत्नी अपने इलाज के लिए भाभा अस्पताल गईं। इस पूरे मामले को लेकर विनोद कांबली का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विनोद कांबली पहले भी फंसे हैं विवादों में

51 वर्षीय विनोद कांबली अबतक कई विवादों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू में नौकरी को लेकर कहा था कि उनके पास कोई काम नहीं है और वह बीसीसीआई की पेंशन के भरोसे ही जी रहे हैं। वहीं वह कुछ समय पहले नशे में ड्राइविंग करने के मामले में भी चर्चा में आए थे।

साल 2000 में खेला था लास्ट मैच

जानकारी दे दें कि विनोद कांबली ने इंडिया के लिए 17 टेस्ट खेले हैं। इनमें उन्होंने कुल 1084 रन बनाए हैं। इसके अलावा 104 वनडे मुकाबलों में वह टीम इंडिया के लिए 2477 रन बना चुके हैं। इन्होंने साल 2000 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था।

ये भी पढ़ें: भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, ट्वीट कर किया एलान

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...