Tuesday, September 17, 2024

U-19 WC: जीत के बाद लौटी भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ढोल बाजों के साथ हुआ स्वागत

U-19 WC: हाल ही में भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद पूरी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। टीम दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को पहुंची। यहां ढोल बाजों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत हुआ।

BCCI ने दिया 5 करोड़ का इनाम

फैंस ने टीम पर फूलों की बारिश भी की और बड़ी ही खुशी के साथ सबका स्वागत किया। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को भारतीय महिला अंडर-19 टीम को अहमदाबाद में सम्मानित किया था। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में BCCI ने टीम को पांच करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर सौंपे। इस दौरान सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह वहां शामिल रहे।

कई युवा लड़कियों को किया प्रेरित

सचिन तेंदुलकर ने युवा महिला क्रिकेटरों को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं अंडर-19 टीम को बधाई देना चाहता हूं। यह एक शानदार उपलब्धि है। पूरा भारत इस जीत का जश्न मना रहा है, वहीं आने वाले समय में लोग इससे काफी प्रेरणा ले पाएंगे। आपकी इस जीत ने कई युवा लड़कियों को क्रिकेट चुनने के लिए प्रेरित किया है। मुझे आशा है कि आगे भी आप ऐसी ही युवाओं को प्रेरित करेंगी। हमें अपने फाउंडेशन को हमेशा याद रखना चाहिए। इस जीत की कहां से हमने नींव रखी। हमें बीसीसीआई के योगदान को याद रखना चाहिए, चाहे वो अध्यक्ष रोजर बिन्नी हों या जय शाह या राजीव शुक्ला।

भारत ने फाइनल में जीत की दर्ज

बता दें कि रविवार को भारत की महिला अंडर -19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी थी। इस जीत के साथ ही यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था।

ये भी पढ़ें: भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को सीरीज में 2-1 से दी मात, गिल की शानदार बैटिंग ने किया कमाल

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...