Saturday, October 26, 2024

T20 WC 2024: एमएस धोनी ने विश्व कप 2024 का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को दी बधाई

India News(इंडिया न्यूज), T20 WC 2024: भारतीय टीम को 2007 टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने पर बधाई दी है। आपको याद दिला दें कि भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था।

ब्रिजटाउन में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

भारतीय टीम ने 11 साल के आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म किया। भारतीय टीम को देशभर से बधाई मिल रही है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी भारतीय टीम के लिए बधाई संदेश लिखा और बताया कि मैच के दौरान उनकी धड़कनें बढ़ गई थीं, लेकिन उन्होंने टीम की तारीफ की, जिसने दबाव में खुद को संभाला और मैच जीता।

एमएस धोनी ने क्या पोस्ट किया

अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा दिल धड़क रहा था। शांत रहने, खुद पर विश्वास रखने और जो किया, उसके लिए शाबाश। घर पर भारतीयों और दुनिया भर के लोगों की ओर से, विश्व कप घर लाने के लिए आपका शुक्रिया। शुभकामनाएं। अरे, जन्मदिन के इस अनमोल तोहफे के लिए शुक्रिया।”

आखिरी चार ओवर में पलटा मैच

बता दें कि मैच में एक समय भारतीय टीम बैकफुट पर थी। हेनरिक क्लासेन (52) की पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर पकड़ बना ली थी। लेकिन आखिरी चार ओवर में भारत ने बाजी पलट दी। जसप्रीत बुमराह ने मार्को जेनसन को आउट किया और ओवर में सिर्फ दो रन दिए। फिर अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में चार रन दिए।

हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में दबदबा बनाया और डेविड मिलर और कैगिसो रबाडा के विकेट चटकाए। सूर्यकुमार यादव का कैच क्रिकेट फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...