Tuesday, September 17, 2024

PAK vs ENG: अबरार अहमद ने एक बार फिर दिखाया जादू , चौका मारने गए रेहान ने गंवाया अपना विकेट

(नई दिल्ली): पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में अबरार अहमद ने एक बार फिर जादू दिखाया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रेहान अहमद को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर बल्लेबाज रेहान आउट हुए वह गिरकर थोड़ी टर्न हुई और ऑफ स्टंप की गिल्ली ले उड़ी। इस गेंद पर चौका मारने गए रेहान चारों खाने चित हुए और अपना विकेट गंवा दिया।

दरअसल, लेग स्पिन अबरार अहमद पाकिस्तान के लिए 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने Rehan Ahmed का शिकार कर लिया। रेहान 10 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने के बाद वह बेहद निराश आए और पवेलियन लौट गए।

तीसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जा रहा

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आज तीसरा दिन है। यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर बेन डकैत 50, जबकि बेन स्टोक्स 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पाकिस्तान की पहली और दूसरी पारी

पाकिस्तान ने पहली पारी में 304 और दूसरी पारी में 216 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। अब जीत के लिए 55 रनों की जरूरत है।

पाकिस्तान प्लेइंग 11

अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, अजहर अली, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, फहीम अशरफ, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद

इंग्लैंड प्लेइंग 11

ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...