Thursday, September 19, 2024

IND vs SA Test 2023: पहली पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 408 रन पर रोका

India News (इंडिया न्यूज़), IND vs SA Test 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबले का आगाज 26 दिसंबर को हुआ। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में आज (28 दिसंबर) मुकाबले का तीसरा दिन है। पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 408 रन बनाया।  दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ पहली पारी में 163 रनों की बढ़त मिल गई है।

पहली पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 408 रन पर रोका

भारत के 245 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 408 रन बना लिया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं की।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन डीन एल्गर ने बनाया। उन्होने 185 रन की पारी खेली। मार्को यानसेन ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं टोनी डी जोर्जी ने 28 रनों की पारी खेली। गेराल्ड कोएट्जी ने 19 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी दहांई का आकड़ा नहीं छू सका।

जसप्रीत बुमराह ने झटके 4 विकेट

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किया। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिया।  प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (डब्ल्यू), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...