Tuesday, September 17, 2024

Keegan Pietersen Hit First Half Century: कीगन पीटरसन ने मुश्किल पिच पर जड़ा करियर का पहला अर्धशतक, पहले दिल ऋषभ पंत ने कैच छोड़कर दिया था जीवनदान

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Keegan Pietersen Hit First Half Century: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए, उसी पिच पर अपना चौथ टेस्ट मैच खेल रहे कीगन पीटरसन (Keegan Pietersen) ने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। पीटरसन ने बुमराह, शमी और सिराज जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों की गेंदबाजी पर पचासा ठोका है। कीगन पीटरसन ने 103 गेंदों में अर्धशतक लगाया जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए।

इस समय भारतीय तेज गेंदबाज कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं, और जोहानिसबर्ग की पिच तेज गेंदबाजी के अनुकूल है। भारतीय गेंदबाजी पर इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया है। कीगन पीटरसन ने 62 रनों की पारी खेली और उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया।

पंत ने दिया था पीटरसन को जीवनदान Keegan Pietersen Hit First Half Century

दूसरे टेस्ट के पहले दिन कीगन पीटरसन का कैच ऋषभ पंत ने छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया था। अब उनके अर्धशतक का सबसे ज्यादा दुख पंत को सबसे ज्यादा दुख हुआ होगा। बुमराह की शॉर्ट पिच गेंद पर कट शॉट लगाने के चक्कर में गेंद पीटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई जिसे पकड़ने के चक्कर में पंत ने बीच में डाइव लगाई लेकिन वो इस दौरान गेंद लपकने में नाकाम रहे। जिसके बाद पीटरसन ने डीन एल्गर के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की और अपना अर्धशतक भी ठोका। पंत का ये कैच भारतीय टीम को महंगा पड़।

100 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर किया टेस्ट डेब्यू Keegan Pietersen Hit First Half Century

दाएं हाथ के बल्लेबाज कीगन पीटरसन के पास काफी ज्यादा अनुभव है। वह भले ही अपना चौथा मैच खेल रहे हों लेकिन इससे पहले उन्होंने 100 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसके बाद उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। कीगन ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, और पहली बार उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना कर अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा है। पीटरसन सेंचुरियन टेस्ट में नाकाम रहे लेकिन जोहानिसबर्ग टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है।

Read More: IND vs SA 2nd Test Day2 भारत के पेस अटैक से है दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन जल्दी समेटने की उम्मीद

Also Read : IND vs SA 2nd Test Day 1 Stumps भारत की पारी 202 पर सिमटी, स्टंप्स तक अफ्रीका का स्कोर 35/1

Also Read : IND vs SA 2nd Test Day 1 Lunch पुजारा-रहाणे फिर नाकाम, लंच तक भारत का स्कोर 53/3

Also Read : 2nd Test IND vs SA First Inning: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, शमी ने मार्करम को किया LBW

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shukla
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done. Sports Enthusiast by Profession

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...