Sunday, September 8, 2024

IPL में राहुल द्रविड़ की वापसी, इस टीम के बनेंगे कोच

India News(इंडिया न्यूज), IPL 2025: वर्ल्ड कप चैम्पियंस जब भारत लौटे को पूरा देश खुश था लेकिन कहीं न कहीं भारतीय टीम दुखी थी। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? वो वजह है राहुल द्रविड़ के कोच पद को छोड़ देना। बता दें कि राहुल ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो अपना पद छोड़ देंगे जिसके बाद ये दर्जा गौतम गंभीर को मिला है। बीते समय में ऐसी खबरें सामने आईं जिसमें बताया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ केकेआर के कोच की कमान संभालेंगे जिसे पहले गंभीर संभालते थे। लेकिन अब ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि वो राजस्थान रॉयल्स के कोच बनेंगे। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

राहुल संभालेंगे राजस्थान की कमान? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 51 वर्षीय द्रविड़ के RR में लौटने की संभावना है। एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, “RR और द्रविड़ के बीच बातचीत चल रही है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी।” द्रविड़ का RR से पुराना नाता रहा है। वे RR के कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी 2013 में चैंपियंस लीग टी20 फाइनल और IPL प्लेऑफ में पहुंची थी। उन्होंने 2014 और 2015 में मेंटर की भूमिका भी निभाई थी और टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

रह चुके इस टीम के कप्तान 

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अगर द्रविड़ RR में शामिल होते हैं तो फ्रेंचाइजी कुमार संगकारा को बरकरार रखेगी या नहीं। संगकारा 2021 से रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक हैं। पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ 2015 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़े हुए हैं। वे भारत की अंडर-19 और इंडिया ‘ए’ टीम के मुख्य कोच थे। इसके बाद वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के अध्यक्ष बने। उन्होंने अक्टूबर 2021 से भारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच का पद संभाला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...