Thursday, September 19, 2024

Rohit Sharma: फैंस ने रोहित शर्मा से लगाई अजीबोगरीब गुहार, कह दी यह बड़ी बात

India News (इंडिया न्यूज), Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन 2024 के लिए हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार, 15 दिसंबर को सीजन 2024 से पहले एमआई के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह ली। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी का जिम्मा 2013 में संभाला था। अब फैंस मुंबई के इस कदम से नाराज हैं और रोहित से अजीब गुहार लगा रहे हैं।

जीते पांच टाइटल

2013 में रोहित ने रिकी पोंटिंग के बाद फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में पदभार संभाला और उसी वर्ष उन्हें उनके पहले खिताब तक पहुंचाया। अब 35 वर्षीय रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें क्रमशः2023, 2015, 2017, 2019, 2020 में चार और खिताब दिलाए। एमआई के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने कहा कि फ्रेंचाइजी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को कप्तान बनाया गया है।

असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद

जयवर्धने ने कहा, “यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई दर्शन के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी हमेशा नजर रखी है। यह इस दर्शन के अनुरूप है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

फैंस नहीं हैं खुश

हालांकि, फैंस मुंबई इंडियंस के इस कदम से बिल्कुल भी खुुश नहीं है। उन्होंने माना कि पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने रोहित के साथ गलत व्यवहार किया गया है। कई फैंस ने तो रोहित से अजीब-गरीब मांग करते हुए कहा है कि आप मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को छोड़ दें, आप हमेशा हमारे कप्तान बने रहेंगे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...