Friday, September 20, 2024

IPL 2023: पंजाब किंग्स के नये कप्तान होंगे शिखर धवन, मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाया

 

पंजाब किंग्स की टीम ने 2023 से पहले अपना मुख्य कोच बदलने के बाद टीम में एक और बड़ा बदलाव किया है। टीम ने कप्तान को लेकर एक बड़ा फैसला किया है । बता दे अब टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन समभालेंगे। आईपीएल 2022 में पंजाब की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। मयंक कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाये थे। कई बार पंजाब किंग्स की टीम करीबी अंतर से हारी थी। इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है।

फ्रेंचाइजी बोर्ड की मीटिंग में लिया गया फैसला

बुधवार को फ्रेंचाइजी बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। मयंक की कप्तानी में पंजाब की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद मयंक को कप्तानी से हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इन पर आधिकारिक मुहर लग गई है। शिखर धवन के पास आईपीएल में खिलाने और कप्तानी करने दोनों का अनुभव है। पिछले साल पंजाब के लिए अपने पहले सीजन में भी धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया था।” पिछले साल भी धवन को कप्तान बनाने के बारे में सोचा गया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अग्रवाल को मौका देने का फैसला किया था। पंजाब ने इस साल की शुरुआत में मेगा ऑक्शन में धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 36 साल के धवन ने 14 मैचों में 38.33 के औसत और 122.66 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे।

कप्तान मयंक अग्रवाल पूरी तरह फेल

साल 2022 में मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, बतौर कप्तान मयंक अग्रवाल पूरी तरह फेल रहे। उन्होंने कप्तान के रूप में कोई छाप नहीं छोड़ी और 16.33 की औसत से 196 रन बनाए।

मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाने के बावजूद फ्रेंचाइजी उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में अपने साथ जोड़े रखना चाहती है या नहीं इस बारे में जल्द फैसला किया जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को रीटेन करने के लिए 15 नवंबर तक का समय है।

न्यूजीलैंड में टीम का नेतृत्व करेंगे धवन

धवन आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। हाल ही में धवन को वनडे में भारत की बी टीम का कप्तान बनाया गया था। वह इसी महीने के अंत में न्यूजीलैंड में टीम का नेतृत्व करेंगे। आईपीएल में धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कप्तानी भी की है।

मुख्य कोच में भी बदलाव

आईपीएल 2023 से पहले पंजाब की टीम अपना मुख्य कोच भी बदल चुकी है। अनिल कुंबले की जगह ट्रेवर बेलिस को टीम का कोच बनाया गया है। उनके कोच रहते इंग्लैंड की टीम ने 2019 वनडे विश्व कप जीता था। 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाने में भी ट्रेवर बेलिस का योगदान है। बेलिस के साथ ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हैडिन भी पंजाब के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।

अपने पहले खिताब की तलाश में फ्रेंचाइजी

टीम के मालिकों को नए कोच और कप्तान से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी अपने पहले खिताब की तलाश में है। पंजाब की टीम आखिरी बार साल 2014 में प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके बाद पिछले चार सीजन से यह टीम छठे स्थान पर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...