Sunday, September 8, 2024

29 साल के अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में जीता गोल्ड

India News (इंडिया न्यूज),Asian Games 2023: हांगझोउ में 2023 एशियन गेम्स में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बन गए हैं। अविनाश साबले ने 2023 एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा 

29 साल के अविनाश साबले ने 8:19.50 सेकंड में रेस पूरी की। उन्होंने 8:22.79 सेकंड का एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा जो 2018 जकार्ता खेलों में ईरान के हुसैन केहानी ने बनाया था। अवनिशा से पहले सुधा सिंह ने 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

गोला फेंक में भी मिला गोल्ड 

शॉटपुट यानी गोला फेंक में तजिंदरपाल सिंह तूर ने पहले दो प्रयास में फाउल करने के बाद तीसरे प्रयास में 19 . 51 मीटर का थ्रो लगाया. उनका चौथा थ्रो 20 . 06 मीटर का रहा, लेकिन पांचवां थ्रो फिर फाउल हो गया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास आखिरी थ्रो पर 20 . 36 मीटर था, जिसने उन्हें स्वर्ण पदक दिलाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...