Sunday, October 27, 2024

Ashes 2021-22 Pink Test आस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्रा हुए कोविड पॉजिटिव, पिंक टेस्ट में नही होंगे मौजूद

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Ashes 2021-22 Pink Test : आस्ट्रेलिया के महान पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वें पिंक टेस्ट से ठीक दो दिन पहले कोविड पॉजिटिव हुए हैं। जिसके कारण वें पिंक टेस्ट में भी नही दिखेगें। पिंक टेस्ट ग्लेन मैकग्रा की पत्नी जेन मैकग्रा की याद में खेला जाता है। जेन मैकग्रा की मौत ब्रैस्ट कैंसर के कारण हुई थी। इसलिए पिंक टेस्ट के जरिए बै्रस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की सहायता करने के लिए कोष जुटाया जाता है। (Ashes 2021-22 Pink Test)

सिडनी में खेला जाएगा पिंक टेस्ट (Ashes 2021-22 Pink Test)

2022 में आस्ट्रेलिया अपना पहला टेस्ट सिडनी क्रिकेट गा्रउंड में खेलेगी। जो कि पिंक टेस्ट है और इस पिंक टेस्ट में आस्ट्रेलिया का प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड है। यह मैच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट है और यह मैच 5 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेला जाएगा। सिडनी टेस्ट का तीसरा दिन जेन मैकग्रा डे के रूप में मनाया जाता है। (Ashes 2021-22 Pink Test)

मैकग्रा आनलाइन बनेगें कार्यक्रम का हिस्सा (Ashes 2021-22 Pink Test)

इस टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों बैगी पिंक कैप दी जाती है और यह कैप जब खिलाड़ियों को सौंपी जाएंगी तब ग्लेन मैकग्रा आनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़ेगें। मैकग्रा फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी होली मास्टर्स ने कहा कि ग्लेन का पीसीआर टेस्ट हुआ था और दुर्भाग्य से उसका नतीजा पॉजिटिव आया। हम ग्लेन और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

Ashes 2021-22 Pink Test

Also Read : Quinton de Kock Retired From Test Cricket क्विंटन डी कॉक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...