Monday, October 28, 2024

1st Day Stump SL score 86-6 1st दिन का श्री लंका का स्कोर 86-6

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
1st Day Stump SL score 86-6
: श्रीलंका (Sri Lanka) ने पिंक बॉल डे नाईट टेस्ट मुकाबले का पहला दिन समाप्त होने तक पहली पारी में 6 विकेट खोकर 86 का स्कोर बनाया। निरोशन डिकवेला 13 और एम्बुलडेनिया बिना खाता खोले मैदान पर है। पहली पारी को देखे तो श्रीलंका की टीम अभी इंडिया से 166 रन पीछे है।

पहला सेशन (1st Day Stump SL score 86-6)

1st Day Stump SL score 86-6

 

टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए इंडियन टीम की आरंभिक पारी निराशाजनक रही। मयंक अग्रवाल नो बॉल पर 4 रन के छोटे स्कोर पर रन आउट हो गए। उनके बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। वह 15 रन ही बना पाए ओर एम्बुल्डेनिया की गेंद पर आउट हो गए।

हनुमा विहारी ने अच्छी शुरूआत की थी लेकिन वह भी जयविक्रमा की गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने भी फैन्स को फिर से निराश किया। उनके बल्ले से आज भी शतक नहीं निकला। वह धनंजय की गेंद पर 23 रन के छोटे से स्कोर पर पैविलियन रवाना हो गए। पहले सेशन का खेल खतम होने तक इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 93 रन था।

चाय ब्रेक

1st Day Stump SL score 86-6

चाय ब्रेक के बाद आते लगा की ऋषभ पन्त आज भी अच्छा खेल दिखाएंगे। लेकिन वो 39 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदें खेली। श्रेयस अय्यर ने स्पिन पिच पर तेज बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए फिफ्टी पूरी की।

इसके बाद जडेजा 4 और अश्विन 13 रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे लेकिन अय्यर ने तेज बैटिंग करते हुए 90 का आंकड़ा पार कर लिया। अंतिम बल्लेबाज के रूप में वह आउट हुए। अय्यर ने 98 गेंद में 92 रन बनाए, इसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस तरह इंडियन टीम 252 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरा सेशन

1st Day Stump SL score 86-6

 

श्रीलंकाई टीम की पहली पारी की आरंभिक शुरूआत खराब रही। कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद लाहिरू थिरिमाने भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान करुणारत्ने भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। लगातार विकेट गिरने के बीच एंजेलो मैथ्यूज ने क्रीज पर टिककर रन बनाने का प्रयास किया।

कुछ हद तक वह सफल भी रहे लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उनको 43 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। वह छठे विकेट के रूप में आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 86 रन था। बुमराह ने 3 और शमी ने 2 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

Read More : Smriti Mandhana made a new record स्मृति मंधाना ने पहले महिला विश्व कप के दौरान हासिल किया ये कीर्तिमान

Also Read : IND vs SL Pink Ball Test: बेंगलुरु में पिंक बॉल टेस्ट के लिए तैयारियों में जुटी भारतीय टीम, यहां देखें तस्वीरें

Also Read : Jhulan Goswami Equals World Record: वर्ल्ड कप में झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...