Sunday, September 24, 2023

Bangkok Rapid Chess: आठ साल के आर्यवीर पिट्टी ने बैंकॉक रेपिड शतरंज चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Bangkok Rapid Chess:भारत के आठ साल के आर्यवीर पिट्टी ने बैंकॉक रेपिड शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-आठ वर्ग में रजत पदक जीता। आर्यवीर ने प्रासर्नमित प्लाजा सुखुमवित में संभावित छह में से चार अंक जुटाए। थाईलैंड के सुथिपोनपेइसार्न प्रोदपिच ने पांच अंक के साथ खिताब अपने नाम किया।

आर्यवीर कोच दुर्गा नागेश गुटुला के मार्गदर्शन में करते हैं ट्रेनिंग

आर्यवीर एसएमसीए के छात्र हैं और कोच दुर्गा नागेश गुटुला के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते हैं। वह अभी नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। आर्यवीर की मां नीशा छाबरिया ने कहा, ‘हमें इस जीत पर गर्व है और वह इस चैंपियनशिप में काफी अच्छा खेला और भविष्य में और अधिक जीत दर्ज करने पर नजरें हैं।’

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 400 रनों का बड़ा लक्ष्य

India News(इंडिया न्यूज), India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 277 रन का लक्ष्य

India News (इंडिया न्यूज़), IND vs AUS: भारत और...