Sunday, October 20, 2024

जापान ओपन 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे श्रीकांत किदांबी, लक्ष्य सेन और साइना हुए बाहर

मनीष गोस्वामी दिल्ली | Srikant Kidambi reach pre-quarterfinals : जापान के ओसाका में चल रहे जापान ओपन 2022 के पुरूष एकल मुकाबले में भारत के शटलर श्रीकांत किदांबी ने मलेशिया के ली जी जिया को हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये है। किदांबी ने 37 मिनट तक चले इस मुकाबले में ली जिया को 22-20, 23-21 से हराया। किदांबी और ली जिया के बीच मुकाबला काफी रोमांचक था। किदांबी ने पहले गेम में काफी जुझारूपन दिखाया लेकिन बीच में उन्होंने ली जिया को वापसी का भी मौका दिया।

एक समय वह 15-11 से आगे थे लेकिन उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को लगातार तीन अंक बनाने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने पांच अंक लेकर मजबूत बढ़त हासिल कर ली और पहला गेम भी जीत लिया। ली जिया ने दूसरे गेम में अच्छा खेल दिखाया और शुरू में बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन किदांबी ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 23-21 से जीत लिया। चार मुकाबलों में मलेशियाई खिलाड़ी पर यह उनकी पहली जीत है।

लक्ष्य और साइना को मिली हार

Srikant Kidambi reach pre-quarterfinals

दूसरे पुरूष एकल मुकाबले में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जापान के केंता मोमोता ने 18-21, 21-14, 21-13 से हराया। लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने पहले 7-2 और फिर 15-9 की बढ़ी बढ़त हासिल की। उन्होंने अपना पहला गेम आसानी से जीता।

लक्ष्य ने अपने दूसरे गेम की शुरूआत अच्छी की लेकिन इसके बाद वह अपनी लय खो बैठे जिसका पूरा फायदा मोमोता ने उठाया। मोमोता ने दूसरा और तीसरा गेम जीतकर लक्ष्य को हरा दिया। इस हार के साथ लक्ष्य टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। दूसरी तरफ महिला एकल में सायना नेहवाल को भी हार का सामना करना पड़ा है। जापान की अकाने यामागुची ने उन्हें 21-9, 21-17 से आसानी से मात दी।

इन भारतीय खिलाड़ियों ने भी हारे अपने मुकाबले

जापान ओपन 2022 के पुरूष युगल मुकाबले में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कोरियाई चोई सोल ग्यू और किम वॉन हो की जोड़ी ने 19-21, 23-21, 21-15 से हरा दिया। दूसरे पुरूष युगल मुकाबले में कृष्ण प्रसाद गरागा और विष्णवर्धन गोड़ पंजाला की जोड़ी को फ्रांस की क्रिस्टो पोपोव और तोमा जूनियर पोपोव की जोड़ी ने 21-18, 21-17 से हरा दिया है।

महिला युगल मुकाबले में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें थाईलैंड की जोंगकोलफन किथिथरकुल और राविंदा प्राजोंगजय की जोड़ी ने 21-17, 21-18 से हरा दिया।

Read More : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021 जीतने वाली टीम का थे हिस्सा

Also Read : भारत ने हॉन्ग कोंग को दी मात, 40 रनों से जीता मुकाबला

Also Read : विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का सैकड़ा पूरा कर तीनों फॉर्मेटस में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बने

Also Read : वर्ल्ड टीटी चैम्पियनशिप 2022 से शरत कमल हुए बाहर, साथियन करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व

Also Read : जापान ओपन 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे प्रणॉय, शिखा गौतम और अश्विनी भाट की जोड़ी को मिली हार

Also Read : रॉयल रेंजर्स फुटबॉल क्लब ने बनाई शानदार जीत

Also Read : हमारे गेंदबाजों को मिला सटीक लेंथ की गेंदबाजी का इनाम

Also Read : हांगकांग की 17 सदस्यों की टीम में 16 खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के

Also Read : एशिया कप में भारत की शानदार जीत, कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाक को 5 विकेट से दी मात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...