Thursday, September 19, 2024

BWF की ताजा रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

India News (इंडिया न्यूज़), हाल ही में कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीत चुकी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने मंगलवार को जारी BWF की ताजा रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर 2 रैंक पर पहुंच गई है। सात्विक-चिराग अपनी पिछली रैंकिंग से एक स्थान ऊपर बढ़कर पुरुष डबल्स में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने इस साल तीन BWF वर्ल्ड टूर ख़िताब जीते हैं जिनमें इंडोनेशिया ओपन 2023 (सुपर 1000), कोरिया ओपन 2023 (सुपर 500) और स्विस ओपन 2023 (सुपर 300) शामिल हैं।

इंडोनेशियाई जोड़ी 91,629 अंक के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर बरक़रार

मौजूदा एशियाई चैंपियन जोड़ी के पास BWF रैंकिंग में अब 87,211 अंक हैं। फजर अल्फ़ियान और मुहम्मद रियान अरडियांटो की इंडोनेशियाई जोड़ी 91,629 अंक के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर बरक़रार है। भारतीय जोड़ी ने कोरिया ओपन के फ़ाइनल में दुनिया की नंबर 1 इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फ़ियान और मुहम्मद रियान अरडियांटो को हराकर ख़िताब अपने नाम किया था।

भारतीय जोड़ी ने कई खिताब किए अपने नाम

सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। जून में अपने पिछले टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन को जीतने वाली भारतीय जोड़ी का यह लगातार दूसरा खिताब है। वहीं यह उनका तीसरा बीडब्ल्यूएफ 500 खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2019 में थाईलैंड ओपन और पिछले साल इंडिया ओपन जीता था।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...