Saturday, October 19, 2024

जापान ओपन 2022 के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे प्रणॉय, शिखा गौतम और अश्विनी भाट की जोड़ी को मिली हार

मनीष गोस्वामी, नई दिल्ली | Prannoy : जापान के ओसाका में चल रहे जापान ओपन 2022 में भारत के शटलर एच एस प्रणॉय प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये है। उनका मुकाबला हॉन्गकॉन्ग के 12वीं वरीयता प्राप्त एंगुस एंगका लॉन्ग से हुआ, लेकिन लॉन्ग चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गये।

लॉन्ग के नाम वापस लेने की वजह से प्रणॉय को प्री क्वार्टरफाइनल में जगह मिली। जिस वक्त लॉन्ग रिटायर्ड हर्ट हुए प्रणॉय मैच में 11-10 से आगे चल रहे थे। प्री क्वार्टरफाइनल में प्रणॉय का मुकाबला पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा। प्रणॉय हाल ही में टोक्यो में हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में शानदार फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने दो बार के वर्ल्ड चैंपियन केंतो मोमोता को हराया था।

शिखा गौतम और अश्विनी भाट की जोड़ी को मिली हार

Prannoy

जापान ओपन 2022 में शिखा गौतम और अश्विनी भाट की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कोरियाई बाक हा ना और ली यू लिमो की जोड़ी ने 21-15, 21-9 से हराया।

31 अगस्त को भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे अपने मुकाबले

जापान ओपन 2022 में कई भारतीय शटलरों ने भाग लिया है। इस टूर्नामेंट में बुधवार 31 अगस्त को श्रीकांत पहले राउंड में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ली जी जिया से भिड़ेंगे। वहीं, लक्ष्य का सामना पहले राउंड में केंता मोमोता से होगा। साइना पहले राउंड में वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची से भिड़ेंगी।

इसके अलावा विमेंस डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी खेलती दिखेगी। मेंस डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी पहले राउंड में कोरियाई जोड़ी चोई सोल ग्यू और किम वॉन हो की जोड़ी से भिड़ेगी। इनके अलावा मेंस डबल्स में कृष्ण प्रसाद गरागा और विष्णवर्धन गोड़ पंजाला की जोड़ी फ्रांस की क्रिस्टो पोपोव और तोमा जूनियर पोपोव की जोड़ी के सामने चुनौती पेश करती दिखेगी।

Read More : रॉयल रेंजर्स फुटबॉल क्लब ने बनाई शानदार जीत

Also Read : हमारे गेंदबाजों को मिला सटीक लेंथ की गेंदबाजी का इनाम

Also Read : हांगकांग की 17 सदस्यों की टीम में 16 खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के

Also Read : एशिया कप में भारत की शानदार जीत, कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाक को 5 विकेट से दी मात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...