Friday, October 25, 2024

French Open: भारत के सात्विक-चिराग ने जीता फ्रेंच ओपन, 1983 के बाद पहली बार पुरुष युगल का खिताब जीतकर रचा इतिहास

भारत के सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी ने रविवार को ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान को हराकर बैडमिंटन फ्रेंच ओपन पुरुष डबल जीत लिया है। यह उनका 11वां खिताब है। एकतरफा मुकाबला करीब 48 मिनट तक चला, शुरू से ही भारतीय जोड़ी कोर्ट पर हावी रही। जिससे विपक्षी खिलाड़ियों का जीतना मुश्किल हो गया। 1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन में पुरुष युगल का खिताब जीता है। इससे पहले 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जोड़ी ने यह कारनामा किया था। भारतीय जोड़ी की इस शानदार जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।

अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया “भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विसाईराज और चिराग शेट्टी को 2022 फ्रेंच ओपन जीतने पर बधाई। यह पहली भारतीय जोड़ी है, जिसने कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 का खिताब जीता है। शानदार!”

 

2019 में फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में खिताब से चूक गई थी यह जोड़ी

पिछले 2019 में फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग की जोड़ी खिताब से चूक गई थी। इस दौरान वे उपविजेता रहे थे और वे मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी से हार गए थे। वहीं इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन 21-13, 21-19 करते हुए यह खिताब जीता है। वहीं 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल टीम बन गई।

जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी को दी थी मात

इससे पहले सात्विक और चिराग ने शुक्रवार को पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया था। दसवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ियों ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 49 मिनट में 23-21, 21-18 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए सेमीफाइनल मैच उनके लिए आसान माना जा रहा था। मैच में हुआ भी ऐसा ही और भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...