Monday, October 28, 2024

Canada Open 2023: कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की भारतीय जोड़ी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर

India News (इंडिया न्यूज़), Canada Open 2023: कनाडा ओपन 2023 कनाडा के कैलगरी में स्थित मार्किन-मैकफेल सेंटर में खेला जा रहा है। जहां गुरुवार को भारतीय पुरुष युगल में भारतीय जोड़ी कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला को हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ यह जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशियाई जोड़ी मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से 21-9, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी की शुरुवात रही खराब

कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला अपने इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वी के ख़िलाफ़ शुरुआत में 8-0 से पिछड़ गए। मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान की जोड़ी पूरी तरह से भारतीय जोड़ी पर हावी रही और मैच में बढ़त हासिल कर ली।

इंडोनेशियाई जोड़ी ने 24 मिनट में मैच को किया अपने नाम

दूसरा गेम भी कुछ इसी तरह रहा और कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला शुरुआती रैली के बाद गेम में पिछड़ गए। मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान ने भारतीय जोड़ी पर बढ़त बनाए रखी और 24 मिनट में मैच को आपने नाम कर लिया। बता दे कनाडा में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडोनेशिया मास्टर्स, मलेशिया मास्टर्स और थाईलैंड ओपन के बाद 2023 बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड टूर कैलेंडर का चौथा सुपर 500 टूर्नामेंट है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...