Sunday, September 24, 2023

Badminton: एचएस प्रणय ने हासील किया करियर का बेस्ट रैंकिंग, पुरुष एकल रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार

Badminton: BWF विश्व चैंपियनशिप में भारतीय शटलर एचएस प्रणय सेमीफाइनल में हार गए थे, हार के बावजूद भारतीय शटलर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एचएस प्रणय को कांस्य पदक जीतने का फायदा मिला है। प्रणय विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में करियर का बेस्ट 6वां स्थान हासिल किया है। 31 साल के बैडमिंटन खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को हराकर टूर्नामेंट का अपना पहला पदक पक्का किया था।

मलयेशिया मास्टर्स का खिताब किया था अपने नाम

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने 72437 अंक के साथ मेंस सिंगल रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार किया। वह पिछले साल दिसंबर के बाद से रैंकिंग में शीर्ष 10 में अपना स्थान बरकरार रखने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। प्रणय ने इस दौरान मलयेशिया मास्टर्स (सुपर 500) का खिताब जीता और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उपविजेता रहे थे।

लक्ष्य सेन को एक स्थान का नुकसान

वहीं भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन पुरुष एकल में एक स्थान के नुकसान के साथ 12वें जबकि विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में बाहर होने वाले किदांबी श्रीकांत पहले की तरह 20वें स्थान पर हैं।

पीवी सिंधू 14वें स्थान पर

वहीं महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू विश्व चैंपियनशिप के शुरुआती चरण में बाहर होने के बावजूद एक स्थान आगे बढ़कर 14वीं पायदान पर पहुंच गईं।

सात्विक-चिराग की जोड़ी दूसरे स्थान पर 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी अपना दूसरे स्थान बरकरार रखने में सफल रही। इस जोड़ी को विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में किम एस्ट्रूप-एंडर्स रासमुसेन ने हराया था। तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी रैंकिंग में दो स्थान आगे बढ़कर 17वें पायदान पर पहुंच गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 400 रनों का बड़ा लक्ष्य

India News(इंडिया न्यूज), India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 277 रन का लक्ष्य

India News (इंडिया न्यूज़), IND vs AUS: भारत और...