Tuesday, September 17, 2024

पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी को पहले राउंड में मिला बाई

India News (इंडिया न्यूज़), World Badminton Championships 2023 Draw: विश्व चैंपियनशिप 2023 ड्रॉ टूर्नामेंट का आगाज 10 अगस्त से हो रहा है। यह बैडमिंटन चैंपियनशिप मलेशिया के कुआलालम्पुर के वर्ल्ड फेडरेशन हेडक्वार्टर में आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में शीर्ष भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पहले राउंड में बाई मिला है। आपको बता दें BWF विश्व चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 21 से 27 अगस्त तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में किया जाएगा।

दूसरे राउंड में नाओमी ओकुहारा से होगी भिड़त

इस प्रतियोगा की 16वीं वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर अपने दूसरे राउंड में जापान की नाओमी ओकुहारा के ख़िलाफ़ अपनी दावेदारी पेश करती हुई दिखाई देंगी। ओकुहारा ने 2017 विश्व चैंपयनशिप में पीवी सिंधु को हराया था तो वही साल 2019 के चैंपियनशिप में भारतीय शटलर विजेता बन कर उभरी थीं।

फिनलैंड के शटलर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुवात करेंगे एचएस प्रणॉय

पुरुषों में शीर्ष भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय फिनलैंड के विश्व के 56वें नंबर के काले कोलजोनेन के ख़िलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारतीय शटलर प्रणॉय को 9वीं वरीयता मिली है। पुरुष स्पर्धा में कॉमनवेल्थ चैंपियन और बैडमिंटन विश्व रैकिंग में 11वें स्थान पर काबिज़ 21 वर्षीय शटलर लक्ष्य सेन  मॉरीशस के जूलियन पॉल तो वहीं गैरवरीयता प्राप्त, विश्व के 20वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत जापान के केंटा निशिमोटो के ख़िलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मुक़ाबलों में भारतीय शटलर का दबदबा रहा है, श्रीकांत ने जहां निशिमोटो को 6 बार मात दी है तो वहीं 3 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

सात्विक-चिराग की जोड़ी को शुरुआती दौर के लिए दिया गया बाई 

पुरुष युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी को शुरुआती दौर के लिए बाई दिया गया है और महिला युगल में 15वीं वरीयता प्राप्त गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी को भी बाई मिला है।2019 विश्व चैंपियन, 2017 और 2018 की रजत पदक विजेता और 2013 और 2014 की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत की सबसे सफल खिलाड़ी हैं।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए ड्रॉ

पुरुष एकल

  • एचएस प्रणॉय बनाम काले कोलजोनेन (फिनलैंड)
  • लक्ष्य सेन बनाम जॉर्जेस जूलियन पॉल (मॉरीशस)
  • किदांबी श्रीकांत बनाम केंटा निशिमोटो (जापान)

महिला एकल

  • पीवी सिंधु- बाई

पुरुष युगल

  • चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – बाई

महिला युगल

  • त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद – बाई
  • अश्विनी भट्ट के/शिखा गौतम बनाम चेरिल सेनेन/डेबोरा जिल (नीदरलैंड)

मिश्रित युगल

  • रोहन कपूर/एन सिक्की रेड्डी बनाम एडम हॉल/जूली मैकफरसन (स्कॉटलैंड)
  • वेंकट प्रसाद/जूही देवांगन बनाम जोन्स राल्फ़ी जानसन/लिंडा एफ़लर (जर्मनी)
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...