Sunday, October 27, 2024

IND vs SA 1st Test Result भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराया, सीरीज पर बनाई 1-0 की बढ़त

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

IND vs SA 1st Test Result : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हरा कर जीत हांसिल कर ली है। भारत ने अफ्रीकी टीम के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 191 रनों पर ढ़ेर हो गई। सेंचुरियन के मैदान पर आज तक किसी भी टीम द्वारा 250+ रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज नहीं किया गया है। भारत की सेंचुरियन के मैदान पर यह पहली जीत है।

191 रनों पर सिमटी अफ्रीका की दूसरी पारी (IND vs SA 1st Test Result)

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर 77 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे। भारत के लिए शमी और बुमराह ने 3-3 विकेट चटके। वहीं मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन को भी दो-दो विकेट मिले।

सेंचुरियन में टेस्ट जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान (IND vs SA 1st Test Result)

विराट कोहली सेंचुरियन के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं और सेंचुरियन के मैदान पर यह भारत की पहली जीत है। भारत कोहली की कप्तानी में यह लगातार तीसरा टेस्ट मैच जीता है और अफ्रीकी सरजमीं पर भारत की ये लगातार दूसरी टेस्ट जीत है। इससे पहले 2018 में टीम ने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हराया था।

इतिहास रचने के करीब भारत (IND vs SA 1st Test Result)

भारत की नजर अब दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत पर है। अगर भारत सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देती है तो 3 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना लेगी।

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से जोहानेसबर्ग में खेला जाएगा। भारत का जोहानेसबर्ग में भी अच्छा रिकार्ड है और यहां खेले गए पिछले टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी। अगर भारत सीरीज का दूसरा टेस्ट जीतती है तो अफ्रीकी धरती पर भारत की यह पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी।

174 पर सिमटी थी भारत की दूसरी पारी (IND vs SA 1st Test Result)

भारत ने दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया और मात्र 174 रनों पर पूरी टीम आलआउट हो गई। जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 23 रन और मयंक अग्रवाल ने सिर्फ 4 रन बनाए। इनके अलावा शार्दुल ने 10, पुजारा ने 16, कोहली ने 18, रहाणे ने 20 और पंत ने 34 रन का योगदान दिया। भारत की दूसरी पारी में रिषभ पंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इनके अलावा आर अश्विन ने 14, शमी 1 और बुमराह ने 7 रन बनाए। सिराज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से रबाडा और डेब्यूटंट मार्को यान्सिन ने 4-4 विकेट झटके जबकि एन्गीडी को 2 सफलताएं मिली।

IND vs SA 1st Test Result

Also Read : IND vs SA 1st Test Day 4 Live Updates भारत को लगा छठा झटका, रहाणे 20 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर 130/6

Also Read : IND vs SA 1st Test Records सेंचुरियन टेसट का तीसरा दिन रिकॉड्स ऋषभ पंत छोड़ा धोनी को पीछे तो शमी ने भी रचा इतिहास

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...