Friday, September 20, 2024

MI vs KKR 1st inning Live Score मुंबई ने कोलकाता को दिया 162 का लक्ष्य

MI vs KKR 1st inning Live Score मुंबई ने कोलकाता को दिया 162 का लक्ष्य

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने धीमी शुरूआत की। दोनों ओपनर्स विकेट बचाते हुए नजर आए लेकिन तीसरे ओवर में उमेश यादव ने कप्तान रोहित शर्मा को अपनी गति से चकमा दे दिया। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव को पुल शॉट खेलने की कोशिश में रोहित शर्मा कीपर को कैच थमा बैठे।

मुंबई की दूसरी विकेट आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर गिरी। वरुण चक्रवर्ती ने ब्रेविस को 29 के स्कोर पर आउट किया। तीसरी विकेट पैट कमिंस के नाम रही। कमिंस ने ईशान किशन का विकेट लिया। किशन ने 14 रन बनाए। तीसरी विकेट गिरने के बाद सूर्याकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर टीम को संकट से निकाला।

20वें ओवर की पहली गेंद पर पैट कमिंस ने सूर्याकुमार यादव का विकेट ले लिया। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने जोरदार सिक्स मारा। 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर पोलार्ड ने फिर सिक्स मारा और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया।मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 161/4 रन बनाए। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे सूर्याकुमार ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2022 में पहली जीत का इंतजार है। वहीं कोलकाता की टीम शानदार फॉर्म में है। कोलकाता और मुंबई के बीच आज पुणे के स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 14वां मैच खेला जा रहा है।

दोनों टीमों के लिए आज का मैच काफी महत्वपूर्ण है। मुंबई को अपना पहला मैच जीतना है और कोलकाता को अपने 3 में से 2 मैच जीते हैं। 10 में से टॉप 4 टीमें प्ले ऑफ में पहुंचेगी। वहीं अगर मुंबई की टीम का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो उसे अंत में दूसरी टीमों के रन रेट पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

Virender Sehwag react on Russell's innings

जो मुंबई की टीम कतई नहीं चाहेगी। मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं कोलकाता की बात करें तो इस बार टीम काफी बैलेंस लग रही है। कोलकाता ने अपना पहला मैच चेन्नई को 6 विकेट से हराकर जीता था। वहीं दूसरे मैच में कोलकाता को बेंगलुुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मैच में कोलकाता ने वापसी करते हुए पंजाब किंग्स के 138 के लक्ष्य को मात्र 14.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

हेड टू हेड में मुंबई आगे

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 29 मैच खेले गए हैं। जिनमें से 22 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। वहीं सिर्फ 7 बार ही कोलकाता को जीत हासिल हुई है। मुंबई की टीम ने कोलकाता के खिलाफ सर्वाध्कि 219 और न्यूनतम 108 रन का लक्ष्य हासिल किया है। वहीं कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ अधिकतम 232 तो न्यूनतम 67 रन बनाए हैं।

मुंबई की बल्लेबाजी नहीं चल रही

5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी का न चलना बड़ी समस्या बना हुआ है। टॉप आॅर्डर में अनमोलप्रीत सिंह का प्रदर्शन टीम के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। वहीं टीम के प्रमुख बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में पोलार्ड अंत तक खड़े रहे थे। वो मैच की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे। आउट होने से पहले पोलार्ड ने 24 गेंद पर मात्र 22 रन बनाए थे।

राजस्थान के 194 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट गंवाकर मात्र 170 रन ही बना पाई। पंड्या के टीम से बाहर होने के बाद पोलार्ड पर जिम्मेदारी बढ़ गई, लेकिन पोलार्ड बॉलिंग में रन लुटा रहे हैं और बैटिंग में रन बना नहीं पा रहे।

कोलकाता की बॉलिंग में है दम

इस सीजन कोलकाता ने अपनी बॉलिंग लाइनअप से सभी को प्रभावित किया है। कोलकाता की तरफ से उमेश यादव शुरू के ओवर्स में विकेट निकाल रहे हैं, वहीं बाद में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। उमेश की तेज गेंदबाजी और स्विंग के आगे बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट्स पर बैटिंग करना भी मुश्किल हो जाता है। इस सीजन में उमेश ने अब तक 3 मैच में 8 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली है।

कोलकाता का स्पिन अटैक घातक

कोलकाता के स्पिन डिपार्टमेंट एक्सपर्ट सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर बल्लेबाज रन बनाने से बच रहे हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में वरुण ने अपने 4 ओवर में 14 और नरेन ने 4 ओवर्स में 23 रन दिए। आंद्रे रसेल ने पंजाब के खिलाफ 31 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। इस पारी में रसल ने 8 छक्के और 2 चौके जड़े।

Read More : MI Score After Powerplay 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 35/1

Read More : IPL 2022 14th MI vs KKR : आज खेला जाएगा आईपीएल का 14वां मुकाबला, मुबंई इंडियंस को अपनी पहली जीत की तलाश

Read More : Fans Happy With Karthik’s Innings दिनेश कार्तिक की पारी को लेकर फैंस खुश, ट्विटर पर दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Also Read : KL Rahul not happy to win match : मैच जीतने के बाद भी खुश नहीं दिखे KL राहुल

Read More : Rohit Sharma Out on 3 उमेश यादव ने मुंबई को दिया बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा का विकेट लिया

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

- Advertisement -
Harpreet Singh
Harpreet Singh
Content Writer And Sub editor @indianews. Good Command on Sports Articles. Master's in Journalism. Theatre Artist. Writing is My Passion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...