Friday, October 25, 2024

INDw vs NZw in Womens WC 2022 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक

INDw vs NZw in Womens WC 2022 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक

महिला विश्व कप 2022 में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराकर काफी बढ़िया शुरुआत की है। अब भारतीय टीम को अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरना है। गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच होगा। यह मैच हैमिल्टन के मैदान पर खेला जाएगा। अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों ने विश्व कप में 12 मैच खेले हैं। जिनमें 9 बार न्यूजीलैंड और 2 बार भारत को जीत मिली है। ऐसे में इस बार भारतीय टीम अपना रिकॉर्ड सुधारने के लिए मैदान में उतरेगी।

न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

पुरुष विश्व कप की तरह महिला विश्व कप में भी भारत का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक रहा है। 44 साल के विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें 12 मैच एक -दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। भारत ने इन मुकाबलों में दो बार जीत हासिल की है वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 9 मैच जीते हैं। 1997 के विश्व कप में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था। भाारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 2005 के विश्व कप में 40 और 2017 के विश्व कप में 186 रनों से हराया था। भारतीय टीम की इन दोनों जीत में मिताली राज प्लेयर आॅफ द मैच बनीं थी। इस बार भी सभी की नजरें उन पर रहेंगी।

मिताली पर रहेंगी सबकी नजरें

Mithali Raj's big statement after winning 1st WC match

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में सभी की नजरें भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज पर रहेंगी। मिताली ने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 35 वनडे में 47.30 की शानदार औसत से 1230 रन बनाए हैं। इसके साथ ही मिताली ने कीवी टीम के खिलाफ 1 शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। विश्व कप के पहले मैच में मिताली कुछ खास नहीं कर पाई थी औश्र 9 रन बनाकर आउट हो गई थी।

न्यूजीलैंड के लिहाज से बड़ा मैच

भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच जीत चुकी है और न्यूजीलैंड 2 मैच खेल चुकी है। जिसमें 1 मैच में उन्हें जीत मिली और 1 मैच में हार। कीवी टीम इस समय प्वाइंट टेबल में पांचवे स्थान पर कायम है। वहीं घरेलू कंडीशंस को देखते हुए कीवी टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है।

Read More : AUSW Win there 2nd WC match Against PAKW आस्ट्रेलिया महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से हराया

Connect With Us: Twitter Facebook

- Advertisement -
Harpreet Singh
Harpreet Singh
Content Writer And Sub editor @indianews. Good Command on Sports Articles. Master's in Journalism. Theatre Artist. Writing is My Passion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...