Saturday, October 26, 2024

IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad अहमदाबाद की टीम का होम ग्राउंड है मोटेरा स्टेडियम

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad :
 आईपीएल में दो नई टीमों की घोषणा हो गई है। एक टीम अहमदाबाद और दूसरी टीम लखनऊ की है। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा है।

वहीं सीवीसी कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी है। दो टीमों की घोषणा होने पर बात उनके होम ग्राउंड के बारे में भी की जाए। अहमदाबाद की टीम का होम ग्राउंड भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम होने का खिताब प्राप्त है।

1 लाख दर्शक बैठ सकते हैं इस मैदान में IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad

अहमदाबाद के होम ग्राउंड में एक समय में 1 लाख से ज्यादा लोग मैच देख सकते हैं। इस लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा ग्राउंड है।

पहले इस स्टेडियम का नाम मोटेरा का सरदार पटेल स्टेडियम था लेकिन कुछ समय पहले इसे रिनोवेट किया गया है और इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता भी बढ़ाई गई है। वहीं इसके साथ इस स्टेडियम की और भी खूबियां हैं जिन्हें जानने के लिए इस लेख को पढ़ते रहें। IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad

700 करोड़ की लागत से बना स्टेडियम IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बनाने में तकरीबन 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत खर्च हुई है। यहां एक समय में 1 लाख 10 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। इस स्टेडियम को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड स्टेडियम बनाने वाली कंपनी द्वारा ही डिजाइन किया गया है । स्टेडियम में 76 कॉरपोरेट बॉक्स, चार ड्रेसिंग रूम के अलावा तीन प्रैक्टिस ग्राउंड भी हैं।

ग्राउंड में है इनडोर एकेडमी IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad

इस स्टेडियम में इनडोर क्रिकेट एकेडमी, स्वीमिंग पूल, स्कवॉश, टेबल टेनिस जैसी सुविधाएं मौजूूद है। वहीं यहां फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं। जो सोलर पावर से चलती हैं। स्टेडियम में 3डी थिएटर भी मौजूद है।

टीमों के लिए 22 बिजनेस हाउस ने लगाई बोली IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad 

आईपीएल की दो नई टीमों को खरीदने के लिए 22 बिजनेस घरानों ने दिलचस्पी दिखाई है। सभी ने टीमों के लिए बोली लगाने को दस्तावेज खरीदे।

वहीं बोली लगाने वालों में अडाणी ग्रुप, इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर परिवार, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप, पूर्व मंत्री नवीन जिंदल की जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला और तीन प्राइवेट इक्विटी से जुड़े लोग शामिल रहे।

7090 करोड़ में बिकी लखनऊ की टीम IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad 

लखनऊ की टीम को आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही यह ग्रुप 5 बाद आईपीएल में वापसी करने जा रहा है। गोयनका ग्रुप ने 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के साथ आईपीएल में भाग लिया था। वहीं सीवीसी कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी है।

ब्रॉडकास्टर को होगी ज्यादा कमाई IPL 2022 Latest News Motera Stadium New Home For Ahmedabad 

दो टीमें बढ़ने से जहां ज्यादा मैच होंगे। वहीं ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। ज्यादा मैच होने से ब्रॉडकास्टर को भी ज्यादा कमाई होगी। इसीके चलते बीसीसीआई को आने वले 5 साल में ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए रिकॉर्ड डील की उम्मीद है।

वहीं विशेषज्ञों के अनुसार 2023 से 2027 तक 5 साल की ब्रॉडकास्टिंग के लिए बीसीसीआई को 35 से 40 हजार करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। 2018 से 2022 के लिए बीसीसीआई ने ये राइट्स 16,347.50 करोड़ रुपए में स्टार इंडिया को बेचे थे। Motera Stadium New Home For Ahmedabad in IPL 2022

Read More : IPL 2022 History of Best T20 League बेस्ट टी20 लीग आईपीएल का इतिहास

Read More : Kapil Dev 1983 World Cup Best Performance कपिल देव की 175 रनों की विस्फोटक पारी

Connect With Us : Twitter Facebook

- Advertisement -
Harpreet Singh
Harpreet Singh
Content Writer And Sub editor @indianews. Good Command on Sports Articles. Master's in Journalism. Theatre Artist. Writing is My Passion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...