Saturday, October 26, 2024

Vijay Hazare Trophy में चला ऋतुराज गायकवाड़ का जादू 4 दिन में जड़ा तीसरा शतक

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Vijay Hazare Trophy : आईपीएम में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई से खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्राफी में लगातार शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। उन्होंने 4 दिन में तीसरा शतक जड़ दिया है। वहीं गायकवाड़ की इस शानदार प्रदर्शन के चलते महाराष्ट्र ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।

वहीं गायकवाड़ के इस प्रदर्शन से वे साउथ अफ्रीका में होने वाली तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने जा सकते हैं। वनडे सीरीज के लिए अभी टीम का सेलेक्शन नहीं हुआ है। ऐसे में ऋतुराज ने विजय हजारे ट्राफी में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। (Vijay Hazare Trophy)

बल्ले से लगातार बरसा रहे रन: (Vijay Hazare Trophy)

ऋतुराज गायवाड़ को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके ने रिटेन किया है। आईपीएल 2021 में भी उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और आरेंज कैप पर कब्जा था। एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने चौथी बार खिताब भी जीता था।

विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में ऋतुराज ने मप्र के खिलाफ 112 गेंद पर 136 रन बनाए थे। 14 चौके और 4 छक्के जड़े थे। फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 154 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने 143 गेंद का सामना किया था। 14 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

110 गेंद पर जमा दिया शतक (Vijay Hazare Trophy)

ऋतुराज गायकवाड़ ने केरल के खिलाफ 110 गेंद पर शतक पूरा किया। वे 129 गेंद पर 124 रन बनाकर आउट हुए। यानी उन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा। 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मुकाबले से पहले उनके लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने 60 पारियों में 52 की औसत से 2971 रन बनाए हैं।

9 शतक और 16 अर्धशतक लगाया है। नाबाद 187 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99 का रहा है, जिसे बेहद अच्छा माना जा सकता है। कोच राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका दौरे पर ऋतुराज को मौका दिया था।

उधर, धवन तीसरे मैच में भी फेल (Vijay Hazare Trophy)

टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन की बात करें तो वे लगातार तीसरे मैच में फेल हुए। दिल्ली की ओर से खेलते हुए धवन शनिवार को उप्र के खिलाफ 22 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले वे झारखंड के खिलाफ शून्य और हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 12 रन बना सके थे।

धवन के खराब प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स पर भी दबाव बढ़ा दिया होगा। धवन के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो वे टीम इंडिया की ओर से 145 मैच में 46 की औसत से 6105 रन बना चुके हैं। 17 शतक और 33 अर्द्धशतक लगाया है। (Vijay Hazare Trophy)

Also Read : Top 5 Indian Batsman in South Africa साउथ अफ्रीका में रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

Also Read : KL Rahul Press Conference बताया अय्यर और रहाणे में से किसे मिलेगा मौका

Connect With Us : Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...