Saturday, October 26, 2024

Top 5 Indian Batsman in South Africa साउथ अफ्रीका में रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Top 5 Indian Batsman in South Africa : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होने वाली है। भारतीय टीम 16 दिसंबर को भारत से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी। सीरीज से पहले दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है।

इस सीरीज से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस बार भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेगी और सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

विराट कोहली की टीम इस बार हर हाल में सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। आइए हम आपको बताते हैं कि साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।

सचिन तेंदुलकर 1161 रन Top 5 Indian Batsman in South Africa

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ही भारतीय टीम के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका में 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका में 15 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1161 रन निकले हैं। उनका औसत 46.44 का रहा है। इतना ही नहीं तेंदुलकर ने अफ्रीकी धरती पर 5 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। 15 टेस्ट में सचिन ने 172 चौके और 5 छक्के लगाए हैं।

राहुल द्रविड़ 624 रन

इस समय भारतीय टीम के कोच और पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर 11 टेस्ट मैचों में 624 रन बनाए हैं।

हालांकि, उनका औसत सिर्फ 29.71 का ही रहा है। राहुल इन 11 टेस्ट मैच में सिर्फ 1 टेस्ट शतक ही लगा पाए। राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर एक भी छक्का नहीं लगाया है। द्रविड़ का बेस्ट स्कोर 148 रन है।

वीवीएस लक्ष्मण 566 रन

वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण ने साउथ अफ्रीका में 1997 से 2011 तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 10 टेस्ट मैच में लक्ष्मण ने 40.72 के औसत से 566 रन बनाए हैं।

वीवीएस लक्ष्मण ने साउथ अफ्रीका की धरती पर एक भी शतक नहीं लगाया है। हां लक्ष्मण ने 4 अर्धशतक जड़े हैं। लक्ष्मण ने इस दौरान 76 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली 558 रन

इस दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका में रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर है। कोहली ने 2013 से 2018 तक साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं।

कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और 55.80 के शानदार औसत से 558 रन बनाए हैं। कोहली ने साउथ अफ्रीका में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

कोहली ने भी साउथ अफ्रीका में कोई छक्का नहीं लगाया है। विराट साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए चुनी गई टीम में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो साउथ अफ्रीका में रन बनाने के मामले में टॉप-5 में हैं।

सौरव गांगुली 506 रन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में शामिल है। गांगुली इस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष भी हैं। सौरव ने साउथ अफ्रीका की धरती पर 1996 से 2007 तक अफ्रीकी सरजमीं पर 8 टेस्ट मैच खेले हैं।

इन 8 टेस्ट में उन्होंने 36.14 के औसत से 506 रन बनाए। सौरव ने अफ्रीका में कभी शतक नहीं लगाया।

भारतीय टीम के टेस्ट ओपनर चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। पुजारा ने 7 मैच में 31.61 के औसत से 711 रन बनाए हैं।

Also Read : Allan Donald Statement भारत को बताया टेस्ट में बेस्ट

Also Read : Kohli Close to Breaking Records on South Africa Tour दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तोड़े ये रिकॉर्ड तो कोहली रच देंगे इतिहास

Also Read : IND vs SA Test Series 2021-22 भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज

Also Read : KL Rahul Press Conference बताया अय्यर और रहाणे में से किसे मिलेगा मौका

Connect With Us : Twitter Facebook

- Advertisement -
Naveen Sharma
Naveen Sharma
Sub Editor, India News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...