Friday, October 25, 2024

IND VS ZIM: अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

India News(इंडिया न्यूज), Abhishek Sharma: जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। भारत के इस सलामी बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दूसरे मैच में महज 46 गेंदों पर अपना पहला टी20 शतक जड़ा। इससे पहले अपने डेब्यू मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए थे। इस मैच में भारत को 13 रनों से हार का मिली थी।

46 गेंदों पर लगाया पहला टी20 शतक

भारत के टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक ने कप्तान शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद पारी को संभाला। शुरुआत की और 33 गेंदों पर अभिषेक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसके बाद कम ही समय में अभिषेक ने अपने स्कोर को दोगुना कर लिया और डेब्यू मैच में टी20 शतक बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए। अभिषेक शर्मा ने महज 46 गेंदों पर अपना पहला टी20 शतक जड़ा। इस शतक लगाने के बाद अभिषेक ने दीपक हुड्डा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपनी तीसरी पारी में अपना पहला टी20 शतक बनाया था। अभिषेक ने मसाकाद्जा की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। ​​अगली गेंद पर वह बैकवर्ड पॉइंट पर कैच आउट हो गए।

आईपीएल में हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं

अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2024 का सीजन काफी शानदार रहा था। जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 204.22 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 484 रन बनाए थे। उन्होंने इस सीजन में 42 छक्के लगाए, जो टूर्नामेंट के एक संस्करण में किसी भी भारतीय द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत की ओर से खेलते हुए अपने पहले मैच में वह शून्य पर आउट हो गए। अपने डेब्यू मैच में एमएस धोनी, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ के बाद अभिषेक टी20 में शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय हैं।

पुरुषों के टी20I शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज

  • 21 वर्ष 279 दिन- यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल, 2023
  • 23 वर्ष 146 दिन- शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  • 23 वर्ष 156 दिन- सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010
  • 23 वर्ष 307 दिन- अभिषेक शर्मा बनाम जिम्बाब्वे, 2024
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...