Saturday, October 26, 2024

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, ये खिलाड़ी टीम में शामिल

India News (इंडिया न्यूज), IND vs ZIM: टीम इंडिया को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो चुकी है। लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ी अभी वेस्टइंडीज में हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप खेलने गए थे। जो खराब मौसम के कारण ये खिलाड़ी तय समय पर जिम्बाब्वे नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में बीसीसीआई ने पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए हैं।

ये तीन खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए जितेश शर्मा, जितेश शर्मा और साई सुदर्शन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन की जगह लेंगे। दरअसल, संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल बारबाडोस से सीधे भारत आएंगे और उसके बाद फिर वे जिम्बाब्वे के लिए उड़ान भरेंगे।

हर्षित राणा को पहली बार भारतीय टीम में शामिल

साई सुदर्शन और जितेश शर्मा पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, हर्षित राणा को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट लिए और कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। अब उन्हें इस प्रदर्शन का फल मिला है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए भारत की टीम:

शुभमन गिल (कप्तान),अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।

आखिरी तीन टी20 मैचों के लिए भारत की टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...