Tuesday, October 29, 2024

KKR vs SRH:  हैदराबाद को मिली सीजन की दूसरी जीत, कोलकाता को 23 रन से हराया

KKR vs SRH: आईपीएल के 19वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सनराइजर्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 205 रन ही बना सकी। टीम की यह सीजन की दूसरी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल में 7 नंबर पर है।

 

राणा की कप्तानी पारी
नीतीश राणा ने कोलकाता के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंद पर 182.93 के स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए। नीतीश की पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। राणा ने जगदीशन और रिंकू सिंह के साथ दो अर्धशतकीय साझेदारियां की।

ब्रुक ने जमाया सीजन का पहला शतक
हैरी ब्रुक ने IPL में अपना पहला शतक जमाया है। उन्होंने 55 गेंदों में सेंचुरी पूरी की है। इससे पहले ब्रुक ने 32 गेंदों पर अपनी पहले हाफ सेंचुरी पूरी की और उसे सेंचुरी में कॉन्वर्ट किया। ब्रुक ने ऐडन मार्करम के साथ 47 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। यहां मार्करम (50 रन) करियर का चौथा अर्धशतक जमाकर आउट हुए। हैरी ब्रुक को हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था।

कप्तान एडेन मार्करम ने जड़ाअर्धशतक 

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने 26 गेंद पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। मार्करम ने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आंद्रे रसेल ने उनका कैच लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।

कोलकाता नाइटराइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीशन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...