Monday, October 28, 2024

IPL 2023: कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बुरी खबर , IPL 2023 में नहीं खेलेंगे शाकिब अल हसन

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। इसी बिच कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। बता दे बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। बता दे वह अभी तक टीम से नहीं जुड़े थे। शाकिब ने बांग्लादेश से ही कोलकाता के टीम प्रबंधन से बात की और अपना फैसला बताया।

व्यक्तिगत कारणों के कारण लीग से अपना नाम लिया वापस 

ऑलराउंडर शाकिब ने औपचारिक रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को सीजन के लिए अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी है। माना जाता है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और व्यक्तिगत कारणों के कारण उन्होंने लीग से अपना नाम वापस लिया है। शाकिब को कोलकाता ने इस बार नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके लिए किसी अन्य टीम ने बोली नहीं लगाई थी।

खुद से लिया अपना नाम वापस 

36 साल के शाकिब ने खुद से अपना नाम वापस लिया है क्योंकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक कोई फ्रेंचाइजी बीच सीजन में किसी को रिलीज नहीं कर सकती है। शाकिब ने टीम से बाहर होने का फैसला किया। ऐसे में उन्हें ही अपना नाम वापस लेना पड़ा।

बीसीबी ने शाकिब और लिटन दास को रिलीज करने से किया इनकार

ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शाकिब और लिटन दास को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वह दोनों खिलाड़ी मीरपुर में होने वाले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। फ्रेंचाइजी को इस बात की उम्मीद थी कि 31 मार्च को सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। लिटन को कोलकाता ने 50 लाख में खरीदा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Paralympics Games Paris 2024: मनीष नरवाल ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल 

India News (इंडिया न्यूज), Manish Narwal Wins Silver Medal: पेरिस पैरालंपिक...

IPL 2025: MI को छोड़ सकते है सूर्यकुमार यादव, इस टीम के बनेंगे कप्तान

India News (इंडिया न्यूज), Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 के...

Manu Bhaker के इस अंदाज के कायल हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

ndia News (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker Dance Video: पेरिस ओलंपिक...

WTC Points Table:पाकिस्तान की टीम को लगा बड़ा झटका ,अंक तालिका में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज़), WTC Points Table: टेस्ट मैच में...